नोएडा इंडोर स्टेडियम में यूपीकेएल ने बढ़ाया कबड्डी का रोमांच

नोएडा सेक्टर – 21 ए स्थित नोएडा इंडोर स्टेडियम में 11 जुलाई से चल रहे उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (यूपीकेएल) 2024 ने आजकल खेल प्रेमियों के बीच कबड्डी का रोमांच काफी बढ़ा दिया है। यहां खेले जा रहे जोरदार मुकाबले देखने के लिए रोज बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम में पहुंच रहे हैं। बहुत से लोग ग्रुप बनाकर अपनी फेवरिट टीम को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम पहुंच रहे हैं। खिलाड़ियों का जोश बढ़ाने के लिए स्टेडियम में सभी टीमों के थीम सॉन्ग भी बजाए जा रहे हैं। मैच के दौरान एंकर भावना खंडेलवाल की आवाज खिलाड़ियों में जोश भर रही है। उनका यह अंदाज दर्शकों को भी खासा लुभा रहा है। उद्घाटन मैच का खेल और युवा मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार गिरीशचंद्र यादव ने उद्घाटन किया।

यूपीकेएल में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं और रोज चार मैच खेले जा रहे हैं। पहला मैच शाम पांच बजे शुरू होता है, लिहाजा शाम से ही स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाती है और मैच शुरू होते-होते पूरा स्टेडियम खचाखच भरा नजर आता है। नोएडा इंडोर स्टेडियम में फ्री एंट्री भी खेल प्रेमियों को खूब पसंद आ रही है। पास के माध्यम से कोई भी व्यक्ति स्टेडियम में दाखिल होकर अपनी फेवरिट टीम का मुकाबला देख सकता है। प्रवीन तेवतिया और उनके साथी वारिस कुरैशी के कुशल मीडिया मैनेजमेंट ने उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग को एक सफल आयोजन में तब्दील कर दिया है।

पिछले चार दिनों के दौरान हुए मुकाबलों में टीमों के प्रदर्शन और खिलाड़ियों के दमखम को देखकर लग रहा है कि लखनऊ लॉयन्स, यमुना योद्धा, संगम चैलेंजर्स, और काशी किंग की टीम अन्य टीमों पर भारी पड़ने वाली हैं। लखनऊ लॉयन्स के कप्तान अर्जुन देसवाल और काशी किंग के कप्तान साहुल कुमार का प्रो कबड्डी लीग का अनुभव भी उनकी टीम के काम आ रहा है। यमुना योद्धा का नेतृत्व युवा स्टार विनय तेवतिया कर रहे हैं। खास बात यह है कि आइस कोच डॉ तनु जैन और इंटरनेशनल फिटनेस ट्रेनर संदीप बायसोया भी यमुना योद्धा को सपोर्ट कर रही हैं। ‘अवध रामदूत’ को सपोर्ट करने के लिए जानेमाने आईएस कोच अवध ओझा भी स्टेडियम में नजर आए। प्रो कबड्डी लीग के स्टार खिलाड़ी रहे राहुल चौधरी यूपीकेएल के स्पोर्ट्स एंबेसडर हैं। वे कहते हैं ‘यूपीकेएल भविष्य के लिए स्टार खिलाड़ी तैयार करने का काम कर रहा है। खिलाड़ियों के लिए पेशेवर स्तर पर प्रदर्शन और अनुभव हासिल करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

कल के पहले मैच में सी-हॉक रेडर ऑफ द मैच विनय तेवतिया और सी-हॉक डिफेंडर ऑफ द मैच शुभम कुमार हुए|

टूर्नामेंट में कुल 55 मैच होंगे। 13-13 मैच खेलने के बाद जो 4 टीमें अंकतालिका में टॉप पर रहेंगी उन्हें सेमीफाइनल खेलने का मौका मिलेगा। फाइनल मैच 25 जुलाई को होगा। यूपीकेएल का आयोजन उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सहयोग से किया जा रहा है। लीग के संस्थापक संभव जैन कहते हैं कि इसमें स्थापित खिलाड़ियों के साथ-साथ नए और प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। आईपीएल और प्रो कबड्डी की तर्ज पर यूपी के युवा खिलाड़ियों को एक्सपोजर देना और एक नया स्पोर्ट्स प्लेटफार्म खड़ा करना यूपीकेएल का प्रमुख लक्ष्य है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग