बढ़ते प्रदूषण के चलते टला यूपीकेएल सीजन-2, जल्द होगा नया शेड्यूल जारी

नोएडा : दिल्ली-एनसीआर में लगातार बिगड़ती वायु गुणवत्ता को देखते हुए उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) सीजन-2 की शुरुआत को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। यह टूर्नामेंट 24 दिसंबर से नोएडा के इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाला था। यूपीकेएल के संस्थापक और सीईओ संभव जैन ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी।

संभव जैन ने बताया कि मौजूदा गंभीर वायु गुणवत्ता की स्थिति खिलाड़ियों, दर्शकों और टूर्नामेंट से जुड़े सभी अधिकारियों के स्वास्थ्य के लिए अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि लीग प्रबंधन सीजन शुरू करने को लेकर पूरी तरह तैयार था, लेकिन सभी हितधारकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी कारण यह निर्णय लिया गया है।

यूपी कबड्डी लीग सीजन-2 में कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमें राउंड रॉबिन आधार पर 11-11 मुकाबले खेलेंगी। प्रतियोगिता में कुल 69 मैच आयोजित होने थे, जिनमें एक प्रदर्शनी मुकाबला भी शामिल है। टूर्नामेंट में विनय तेवतिया, अर्जुन देशवाल, मोहम्मद अमान, अभिमन्यु और आरपी सिंह जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन खिलाड़ी भाग लेने वाले हैं।

लीग प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और जैसे ही हालात अनुकूल होंगे, संशोधित कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। आयोजकों ने दर्शकों से अपील की है कि वे आगामी अपडेट के लिए आधिकारिक प्लेटफॉर्म से जुड़े रहें। उल्लेखनीय है कि यूपी कबड्डी लीग के सभी मुकाबलों में दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है।

यूपीकेएल प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि सीजन-2 को जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा और कबड्डी प्रेमियों को रोमांचक मुकाबले देखने का अवसर मिलेगा।

admin

Related Posts

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

  • By admin
  • March 9, 2026
  • 10 views
सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट, नोएडा का ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ डिजाइन शो: रचनात्मकता और नवाचार का भव्य प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 58 views
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 12 views
महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 18 views
नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

  • By admin
  • March 8, 2026
  • 37 views
एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

  • By admin
  • March 6, 2026
  • 27 views
अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग