उप्र की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने किया आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण

केन्द्रों पर मिली व्यवस्था और संचालित कार्यों की सराहना की
Eros Times: नोएडा, 22 सितम्बर 2023। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आईसीडीएस) उत्तर प्रदेश की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका (आईएएस) ने शुक्रवार को जनपद गौतम बुधनगर के विकासखंड बिसरख में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया l उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र- मलकपुर, भंगेल, कुलेसरा, गेझा, तिलपता, गेजा, हाजीपुर, होशियारपुर एवं मामूरा का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान निदेशक ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर दी जाने वाली शाला पूर्व शिक्षा का जायजा लिया और केन्द्रों पर उपस्थित बच्चों से रंग एवं अक्षर ज्ञान की जानकारी ली, जिसे बच्चों ने अच्छी तरह से बता दिया। निदेशक ने जनपद में आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मिली व्यवस्था और संचालित कार्यों की काफी सराहना की।

सरनीत कौर ने शुक्रवार को सबसे पहले सुबह 9.50 बजे आंगनबाड़ी केन्द्र मलकपुर का निरीक्षण किया। केन्द्र पर तीन से छह वर्ष के 24 बच्चे उपस्थित मिले। केन्द्र पर स्वस्थ बालक-बालिका प्रतिस्पर्धा का आयोजन कराया गया, जिसमें निर्धारित मानक के अनुसार प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आये बच्चों को खिलौने दिये गये। इनकी माताओं को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सम्भव अभियान प्रपत्र-1, कम्युनिकेशन प्रपत्र एवं डाइट टूल व गतिविधि पंजिका के विषय में बताया। इसके बाद निदेशक ने आंगनबाड़ी केन्द्र कुलेसरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय केन्द्र पर 22 बच्चे उपस्थित पाये गये। केन्द्र पर दो बच्चों कीर्ति एवं इनायत का जन्मदिन मनाया गया। इसी तरह उन्होंने ग्राम भंगेल, ग्राम गेझा तिलपता, हाजीपुर होशियारपुर, मामूरा का निरीक्षण किया और वहां आयोजित गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

निरीक्षण के दौरान सभी केन्द्रों पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं  सहायिका उपस्थित मिलीं और बच्चों की संख्या भी संतोषजनक पायी गयी। निरीक्षण के दौरान निदेशक ने कोई प्रतिकूल टिप्पणी नहीं की। निदेशक ने सम्भव अभियान प्रपत्र-1, कम्यूनिकेशन प्रपत्र एवं डाइट टूल व गतिविधि पंजिका के विषय में भी जानकारी ली। विभिन्न केन्द्रों पर श्रीअन्न से बनाये गये विभिन्न प्रकार के व्यंजन भी प्रदर्शित किये गये।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया- निरीक्षण के दौरान निदेशक ने जनपद में आंगनबाड़ी केन्द्रों की स्थिति और वहां आयोजित गतिविधियों को लेकर संतुष्टि जाहिर की और सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी पूनम तिवारी, एवं क्षेत्रीय मुख्य सेविका अनीता मलिक उपस्थित रहीं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग