नोएडा:EROS TIMES: केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा को पार्टी कार्यालय द्वारा चार दिन के चुनावी प्रवास कार्यक्रम के तहत रायबरेली में चुनाव प्रचार के लिये भेजा गया। मंत्री ने रायबरेली लोकसभा के बछरावां विधानसभा हसनगंज गांव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की तथा वहां पर जनसभाओं को संबोधित किया।
उन्होने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार बगैर किसी भेदभाव के विभिन्न योजनाओं का चला रही है। केन्द्र सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर कार्य करते हुये देश को विकास के पथ पर ले जा रही है, देश में आज हर मोर्चे पर सशक्त हुआ है, और विश्व पटल पर भारत की अपनी एक अलग पहचान बनी है।
वही आतंकवाद और आतंकियों को भी करारा जबाब दिया है। विकास को लेकर पूरे देश में क्रियान्वित हो रही है, और इसका पूरा-पूरा इस्तेमाल इस देश की गरीब जनता ने की है आनेवाले समय के लिये भी देशहित में है।
डा. शर्मा ने वहां के क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।






