Eros Times: मरदह गाजीपुर।विकासखंड के महमूदपुर व अरखपुर ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल के तहत शुक्रवार को मिनी सचिवालय पर गांव की समस्या गांव में समाधान किए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में कुल बारह शिकायतें मिली,जिसमें सभी का विधिक कार्यवाही मौके पर कर दिया गया।खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा की अध्यक्षता में अरखपुर गांव ग्राम चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी गई।इस चौपाल में करीब 70 ग्रामीण उपस्थित रहे।चौपाल में नाली,खड़ंजा,आवास, शौचालय,मनरेगा, स्वास्थ्य,सुरक्षा,शिक्षा, पर्यावरण,सरोवर,सुन्दरीकरण,स्वच्छता,ग्राम पंचायत रोशनी,सामुदायिक शौचालय,पंचायत भवन,जल निकासी चैनल,सड़क,लिंक रोड,संचारी रोग, टीकाकरण,राशन वितरण,सहित दर्जनों प्रकार के सरकार की योजनाओं की फीडबैक लेते हुए जानकारी दी तथा विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी ने कहा कि चौपाल के माध्यम से लोग अपनी समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें।गांवों के विकास को गति देने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को दो गांवों में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा।इस मौके पर एडीओ पंचायत नवीन सिंह, सचिव राजेंद्र यादव, प्रधान हरिलाल चौहान,सतीश कन्नौजिया, जैनेन्द्र कुमार सिंह,मो.रियाज सुल्तान, राजेश कुमार सिंह यादव,रिम्पू यादव,मंजू साहनी, राजेश राम,अक्षय,रानी,गीता,जयप्रकाश, बिन्दु,सुनीता,आरती देवी आदि मौजूद रहे।इसी क्रम में महमूदपुर गांव में एडीओ आईएसबी मयंकधर राय ने ग्राम चौपाल में 50 लोगों की समस्याएं सुनी, जिसमें 6 लोगों ने फरियाद लगाई तो मदद का भरोसा दिया तथा ग्रामीणों के साथ आयुष्मान भारत,किसान सम्मान निधि,कृषि और कृषि संरक्षण,प्राकृतिक और जैविक खेती और हर घर नल जैसी योजनाओं पर गहन चर्चा की गई।
उज्ज्वला गैस कनेक्शन,हर घर में नल से जलापूर्ति, आंगनबाड़ी,वृद्धावस्था,विधवा एवं विकलांग पेंशन का सत्यापन किया गया।इस मौके पर सचिव अरविन्द कुमार, प्रधान विरेंद्र यादव, अमृता सिंह, रंजीत यादव,आदि मौजूद रहे।






