दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए “आप” सरकार ने शुरू किया पानी छिड़काव का विशेष अभियान- गोपाल राय

EROS TIMES: दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने के लिए “आप” सरकार ने पूरे शहर में पानी छिड़काव का विशेष अभियान शुरू किया है। इस दौरान दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली वालों को बधाई देना चाहता हूँ कि उनके प्रयासों के कारण दिपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को एक्यूआई 360 के आस-पास बना हुआ है और प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी मे जाने से रूक गया।लेकिन अभी भी लापरवाही बरतने की जरूरत नहीं है। इसीलिए आज से दिल्ली सरकार प्रदूषण के स्तर को गंभीर श्रेणी में जाने से रोकने के लिए पानी छिड़काव का विशेष अभियान शुरू की है। दिल्ली में पानी का छिड़काव करने के लिए 200 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं। सभी 70 विधानसभा में दो-दो मोबाइल एंटी स्मोग गन से छिड़काव कराया जाएगा।

गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के सहयोग से प्रदूषण को कम करने में सफलता पायी है। सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है जैसे एंटी डस्ट अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, वृक्षारोपण अभियान, पटाखों को लेकर जागरूकता अभियान आदि। एक्यूआई को देखते हुए आज से पूरे दिल्ली में सड़कों पर 200 मोबाइल एंटी स्मोग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। दिल्ली के सभी 70 विधानसभा में दो-दो मोबाइल एंटी स्मोग गन से छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही साथ हॉटस्पॉट पर एक्स्ट्रा मोबाइल एंटी स्मोग गन लगाया गया है। मोबाईल एंटी स्मोग गन द्वारा 3 शिफ्ट में लगातार पानी का छिड़काव किया जाएगा।

गोपाल राय ने दिल्ली के लोगों से कहा कि प्रदूषण को नियत्रित करने में आपके सहयोग की जरूरत है। दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहता हूँ कि अगर आपको दिल्ली में कहीं भी धूल उड़ती दिखे, या किसी कंस्ट्रक्शसन साईट पर धूल उड़ती दिखे तो उसका फोटो खिंचकर ग्रीन दिल्ली ऐप पर डाल दें। अगर आप के आस-पास कहीं आग लग रही है या कहीं धूंआ निकल रहा है तो उसका भी फोटो खिंचकर ग्रीन दिल्ली ऐप पर हमें भेंज दें, सम्बंधित विभाग उसपर तुरंत कार्रवाई करेगा । रेडलाईट होने पर अपनी गाड़ी को आफ कर दें। आप सभी के सहयोग से दिल्ली सरकार 24 घंटे दिल्ली के प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए काम कर रही है। मुझे पूरा भरोसा है कि जिस प्रकार हम सबने मिलकर दिल्ली में दिपावली के बाद प्रदूषण के स्तर को कम करने में सफल रहे हैं आगे भी सफल होंगे।

गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार प्रदूषण के स्तर को गंभीर श्रेणी में जाने से रोकने के लिए दिल्ली के सभी 70 विधानसभाओं में दो-दो मोबाईल एंटी स्मोग गन द्वारा तीन शिफ्ट में लगातार पानी का छिड़काव किया जाएगा। हमने 200 से ज्यादा मोबाईल एंटी स्मॉग गन की तैनाती की है। यह अभियान 70 विधानसभा के अलावा, जो हाटस्पाट हैं वहां पर विशेष रूप में से छिड़काव का काम किया जाएगा। हाटस्पाट पर विशेष ध्यान रखने के लिए कोआर्डिनेशन टीम बनाई गयी है। साथ ही एमसीडी के डीसी को सभी सम्बंधित अधिकारी के साथ हॉटस्पॉट का लगातार दौरा करने का निर्देश दिया गया है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग