Eros Times: नोएडा महर्षि विद्या मंदिर नोएडा, सैक्टर 36 में तीन दिवसीय टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन हुआ। अध्यापक शिक्षण – प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम में महर्षि विद्या मंदिर के अनेक स्कूलों अलीगढ़, गुरुग्राम, महर्षि नगर (नोएडा) के अध्यापकों ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया । यह कार्यक्रम बहुत ही प्रभावशाली रहा

कार्यक्रम का आयोजन एजुकेशन डायरेक्टर सी.डी. शर्मा व प्रधानाचार्य वीना बहुगुणा के दिशा निर्देश में हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ गुरु पूजन व भावातीत ध्यान से हुआ। तत्पश्चात टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम व महर्षि वैदिक ज्ञान पद्धति का महत्व बताते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में न्यू एजुकेशन पॉलिसी (2020), हैपी क्लास रूम, एसेसमेंट एंड इवेलुएशन आदि का महत्त्व बताया गया । कार्यक्रम के अंत में ग्रुप एक्टिविटी व प्रेजेंटेशन आदि का आयोजन पूर्ण उत्साह के साथ हुआ।






