लघु उद्योगों को सील किए जाने के खिलाफ हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं व उद्योगपतियों ने धरना दिया

·         यूपीए सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे  अजय माकन ने 2021 के मास्टर प्लान में सैंकड़ों लघु उद्योगों को रिहायशी क्षेत्रों में चलाने की अनुमति दी थी जबकि भाजपा और आप पार्टी की सरकारें इन उद्योगों को बर्बाद करने पर आमदा हैं। – चत्तर सिंह

·         जब-जब दिल्ली और केन्द्र में कांग्रेस की सरकारें रही हैउस समय दिल्ली में उद्योग धंधों को बसाकर उनकी रक्षा हुई है।- अनिल भारद्वाज


 

नई दिल्ली/EROS TIMES: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  अजय माकन के निर्देश पर आदर्श नगर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आप पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की निगम सरकारों द्वारा दिल्ली में लघु उद्योगों को सील किए जाने के खिलाफ आज त्रिनगर के पुराना बस स्टेण्ड पर हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं  व उद्योगपतियों ने धरना दिया।

 धरने में वरिष्ठ कांग्रेस नेता  चतर सिंह के अलावा पूर्व विधायक  अनिल भारद्वाजहरी किशन जिंदलचमन लाल शर्मापीवीसी मैन्यूफैर्क्चर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल गर्गपूर्व निगम पार्षद एन. राजामनोज यादवसतेन्द्र शर्मा व रोशन लाल अहुजा सहित सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता व लघु उद्योगपति भी मौजूद थे।

 धरने को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  चतर सिंह ने कहा कि यूपीए सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे अजय माकन ने 2021 के मास्टर प्लान में सैंकड़ों लघु उद्योगों को रिहायशी क्षेत्रों में चलाने की अनुमति दी थीक्योंकि इन उद्योगों से क्षेत्र में किसी प्रकार का प्रदूषण नही फैलता।  चतर सिंह ने कहा कि जब-जब भाजपा सरकार सत्ता में आई है तब-तब उसने छोटे उद्योग धंधों को गलत नीतियां बनाकर बर्बाद किया है। जिससे न सिर्फ छोटे-छोटे व्यापारी भुखमरी के कगार पर गए है बल्कि बड़े स्तर पर बेरोजगारी भी फैली है। उन्होंने कहा कि भाजपा की बी-टीम के रुप में तीन वर्षो में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने  भी जन विरोधी कार्य किए है जबकि जनता ने उनके बहकावे में आकर दिल्ली में आप पार्टी को अप्रत्याशित बहुमत दिया था।

 चतर सिंह ने कहा कि पहले तो नोटबंदी ने छोटे उद्योगपतियोंदुकानदारों व आम जनता को परेशानी में डाला उसके बाद रही सही कसर भाजपा सरकार जीएसटी को लागू करके पूरी कर दी ।  उन्होंने कहा कि लोग अभी नोटबंदी और जीएसटी के कहर से उभर भी नही पाए थे और अब दिल्ली में आप पार्टी की दिल्ली सरकार और भाजपा की निगम सरकारों ने दिल्ली में चल रहे छोटे उद्योगों को बिना किसी वाजिब कारण के सील करना शुरु कर दिया है। जिसमें छोटे गोदाम व दुकानें सम्मलित है।

त्रिनगर से पूर्व विधायक  अनिल भारद्वाज ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब कभी दिल्ली और केन्द्र में कांग्रेस की सरकारें रही हैउस समय दिल्ली में उद्योग धंधों को बसाकर उनकी रक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि मैं त्रिनगर से 10 वर्ष विधायक रहा परंतु एक भी फैक्टरी को न तो किसी ने नाजायज तरीके से तंग किया और न ही उन पर ताला लगा। उन्होंने कहा कि हमने दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित से कई बार मास्टर प्लान में आने वाले उद्योगों को सूची में डलवाया था।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग