कायक इस गर्मी में भारतीयों को इन गर्मियों में पुरानी यादों को ताजा करने वाली यात्राओं को कम खर्च में खोजने में कर रहा मदद

नई दिल्ली भारत  06 अप्रैल 2023 : गर्मियाँ लगभग आ चुकी हैं, और इसके साथ ही भारतीय यात्रियों के छुट्टियों की अवधि के लिए किए जाने वाले फ्लाइट सर्च में व्यापक तेजी आई है।

EROS TIMES: भारत भर के शहरी क्षेत्रों में 127 भारतीयों के YouGov सर्वेक्षण के आधार पर, दुनिया की अग्रणी यात्रा सर्च इंजन कायक द्वारा किए गए नए शोध में पाया गया कि आधे से अधिक (56%) लोग इस गर्मी में छुट्टियों के दौरान यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। यह कायक सर्च डेटा के साथ मेल खाता है, जो दर्शाता है कि घरेलू उड़ान खोजों में लगभग 208% की वृद्धि हुई है, और लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान खोजों में भी पिछले वर्ष की तुलना में इस गर्मी में यात्रा के लिए लगभग 158% की वृद्धि हुई है।

बीते वक्त की यादों को फिर से दुहराने की आकांक्षा के साथ इस गर्मी में पारिवारिक यात्राओं में बढ़ोतरी :

कायक का सर्च डेटा गर्मी के मौसम के लिए परिवार और समूह यात्रा में वृद्धि दर्शाता है। 2022* की तुलना में पारिवारिक उड़ान खोजों में लगभग 230% की वृद्धि हुई है। इस गर्मी में यात्रा की योजना बना रहे 81% लोगों का कहना है कि वे अपने परिवारों के साथ जाएंगे^।

एक-तिहाई लोग जो इस गर्मी में यात्रा की योजना बना रहे हैं, वे पुरानी यादों से प्रभावित हो रहे हैं और उन स्थलों की ओर झुकाव रखे हुए हैं, जहाँ वे पहले ही जा चुके हैं, जिसमें उनके पैतृक स्थान भी शामिल हैं।^ दिलचस्प बात यह है कि उनके लिए नवीनता अभी भी महत्वपूर्ण है और लगभग आधे इन पहले से देखे गए गंतव्यों में नई यादें बनाने का इरादा रखते हैं, जबकि केवल 39% पिछले अनुभवों को दोहराना चाहेंगे।^

कायक के इंडिया कंट्री मैनेजर, तरुण तहिलियानी ने निष्कर्षों पर टिप्पणी करते हुए कहा, “उड़ान और होटल की खोजों में उल्लेखनीय वृद्धि के साथ, भारतीय लोग गर्मियों में पारिवारिक यात्रा, सार्थक अनुभव और महामारी से उबरने के बाद वापस सामान्य समय पर लौट रहे हैं। लोगों के विशेष स्थानों की यात्रा करने या अतीत की भावना से जुड़ने के साथ ही पुरानी यादों की यात्रा गति पकड़ती जा रही है।”

आयु समूहों के संदर्भ में देखा जाए तो 25-43 वर्ष के लोग पुरानी यादों वाली जगहों की यात्रा करने में सबसे अधिक रुचि रखते हैं, जो शायद वे अपने बचपन या किशोरावस्था^ के दौरान गए होंगे, शायद अपने बच्चों को इन अनमोल यादों की पुनर्रचना के लिए।

प्रमुख भारतीय मनोवैज्ञानिक और हैप्पीनेस इज लव की संस्थापक, ज्योतिका बेदी ने गर्मियों की यात्रा में पुरानी यादों वाली जगहों की भूमिका पर कहा, “यात्रा अक्सर दिनचर्या से अलग होने और अपरिचित चीजों की खोज करने के बारे में होती है, लेकिन पुरानी यादें हमें अपने अतीत से परिचित लोगों, स्थानों और अनुभवों की याद दिलाकर हमें आराम और सुरक्षा की भावना प्रदान करती हैं। इसके अतिरिक्त, महान यादें हमें नए अनुभवों की तलाश करने के लिए भी प्रेरित कर सकती हैं जो भविष्य में सार्थक बनने की क्षमता रखती हैं।”

 ग्रीष्मकालीन यात्रा के लिए खर्च की इच्छा में वृद्धि :

कायक उपभोक्ता अनुसंधान के अनुसार, सर्वेक्षण किए गए गर्मियों में छुट्टी जाने वाले भारतीयों  का एक बड़ा हिस्सा (80%) पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपनी गर्मियों की यात्रा पर अधिक या उतनी ही राशि खर्च करने की योजना बना रहा है।

वापसी इकॉनमी श्रेणी की घरेलू उड़ानों के लिए लगभग 42% और वापसी इकॉनमी श्रेणी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए लगभग 19%  के साथ कीमतों में वृद्धि के बावजूद भारत में उत्सुक यात्रियों के लिए उड़ान की कीमतों में वृद्धि कोई बाधा नहीं है*।

गर्मियों की यात्रा के मौसम के दौरान वापसी इकॉनमी घरेलू उड़ान की औसत लागत 13,188 रुपये है, और लंबी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ान के लिए इकॉनमी श्रेणी की वापसी की कीमत लगभग 93,482 रुपये है।

 कायक में इंडिया कंट्री मैनेजर तरुण तहलियानी ने कहा :

“भारतीय पर्यटन क्षेत्र के लिए अच्छी खबर यह है कि हमारे उपभोक्ता अनुसंधान के अनुसार, गर्मियों की छुट्टियों में यात्रा पर जाने वाले 80% लोग पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अपनी गर्मियों की यात्रा पर अधिक पैसा या उततनी ही राशि खर्च करने की योजना बना रहे हैं।

यह कायक सर्च डेटा के मुताबिक है, जो दर्शाता है कि भारतीय यात्री लंबी दूरी की उड़ानों के द्वारा स्टाइल के साथ यात्रा करने के लिए अधिक खर्च करने को तैयार हैं। 2022 की तुलना में बिजनेस क्लास की खोज में 69% और प्रथम श्रेणी की खोज में 109% की वृद्धि हुई है*।

इस गर्मी में कायक पर लचीले खोज विकल्पों और फिल्टर के साथ कुछ बेहतरीन डील्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा, कायक यात्रियों को अधिक किफायती यात्रा तिथियों की पहचान करने और उनके पसंदीदा गंतव्यों के लिए प्राइस अलर्ट सेट करने की सुविधा देता है, ताकि वे बेहतरीन डील्स का लाभ लेने से चूक न जाएं।”

 गर्मियों में भारतीय यात्रियों के लिए शीर्ष गंतव्य स्थल :

गर्मियों की यात्रा के लिए सबसे अधिक खोजा जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय गंतव्य टोरंटो है, इसके बाद दुबई, लंदन और न्यूयॉर्क का स्थान है*। एशिया के भीतर, भारतीय यात्री बाली, बैंकॉक, सिंगापुर और मालदीव जैसे लोकप्रिय स्थलों को देख रहे हैं। इसके अलावा, नई दिल्ली सबसे अधिक खोजा जाने वाला घरेलू गंतव्य था, जिसके बाद गोवा, श्रीनगर और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह  थे*।

देश भर में चिलचिलाती गर्मी को देखते हुए, अधिकांश उत्तरदाता ऐसी जगहों की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं जहाँ वे ठंडक पा सकें। जबकि 61% पहाड़ों की ओर आकर्षित हैं, वहीं 51% समुद्र के किनारे के स्थानों पर हवा का आनंद लेना चाहते हैं।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग