नोएडा:EROS TIMES: 01 दिसम्बर 2018 को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने कस्बा रबूपुरा में भुन्ना तगा, मकसूदपुर, जौनचाना व कलूपुरा तक होनी वाली 08 किमी0 लम्बी पैदल यात्रा के आरम्भ के समय कहे।
आज की इस पद यात्रा में मुस्लिम समाज की भी अच्छी भागीदारी रही।
इस अवसर पर सभी ने देश की एकता व अखंडता के साथ-साथ राष्ट्र की तरक्की में सहभागी बनने की शपथ भी ली।
भुन्ना तगा व मकसूदपुर में बूथ अध्यक्ष व पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं का फूल मालायें पहनाकर स्वागत किया।
लगभग 04 घंटे चली यह पद यात्रा कलूपुरा गांव में जनसभा के आयोजन से सम्पन्न हुई, जहां काफी तादात में गांव के लोगों ने जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को अपनी समस्यायें बताने के साथ-साथ, देश के प्रधानमंत्री द्वारा लागू की गयी जनोपयोगी लाभकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से जाना। आगामी 15 दिसम्बर 2018 तक इसी प्रकार गांव-गांव भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जायेगा।
आज की इस पद यात्रा में लोकसभा गौतमबुद्धनगर के प्रभारी देवेन्द्र सिंह खटाना, विधानसभा जेवर के संयोजक अरविन्द्र सिंह, सतपाल सिंह तालान, हिमांशु गर्ग, धर्मेन्द्र सिवाच, विजेन्द्र सिंह, राजू अत्री, उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, मंडल अध्यक्ष राम रावत, नरेश शर्मा, सुनील सिंह, नरेश त्यागी व अरूण गौड आदि के अलावा क्षेत्र के सैंकडों नौजवान व बुजुर्गों ने भी इस पद यात्रा में हिस्सा लिया।






