सरस मेले में साऊथ इंडिया व कर्नाटक और केरल के ट्रेडिशनल के सामानों की जमकर हो रही जमकर खरीदारी

Eros Times: नई दिल्ली। सरस आजीविका मेला 2023 में साऊथ इंडिया के सामानों की जमकर खरीदारी की जा रही है। गोवा के स्टेट कोआर्डिनेटर मंदार गावस ने बताया कि गोवा से कुल दो स्टॉल सरस मेले में लगाए गए हैं। नॉर्थ गोवा जिले के बर्दिज तालुका से आई हुईं प्रतीक स्वयं सहायता समूह की राजश्री पी. वायगंकर बताती हैं कि हमारे स्टॉल नंबर 109 पर गोवा की मशहूर काजू, कोकम शर्बत, कोकनट ऑयल समेत मशाला, बनाना चिप्स आदि लेकर आई हुई हैं जो कि यहां लोगों को काफी आकर्षित कर रहा है। साथ ही गोवा के ही फरजाना सैय्यद अपने स्टॉल नंबर 120 पर घर के डेकोरेशन के लिए सोलावुड से बनी हुईं सोलावुड फ्लावर, फ्लावर पाउट्स, गोवा के ट्रेडिशनल कुनबी क्लाउथ से बना फ्लावर स्टैंड, लैंप समेत रबड़ बैंड्स, हेयर क्लिप्स, वुडेन पेन स्टेंड्स के सामान महिलाओं को काफी आकर्षित कर रहा है।वहीं, कर्नाटक के स्टेट कोआर्डिनेटर मुनीराजू केएच ने बताया कि हमारे स्टेट से कुल नौ स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें हेंडीक्राफ्ट व हेंडलूम के जहां सात स्टॉल लगाए गए हैं वहीं, दो फूड आइटम्स के स्टॉल लगाए गए हैं। कर्नाटक से मशहूर इलकल साड़ी, सिगली साड़ी, किड्स वेयर, होम डेकोरेशन, लेदर पपेट, बच्चों के खिलौने, मिलेट्स के आइटम, नेचुरल एनर्जी ड्रिंक आदि की लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

वहीं, केरल की स्टेट कोआर्डिनेटर वर्षा टी. ने बताया कि उनके स्टेट से कुल पांच स्टॉल लगाए गए हैं इसमें जहां एक हेंडलूम के स्टॉल लगाए गए हैं वहीं, चार फूड आइटम्स के स्टॉल लगाए गए हैं। हेंडलूम में धोती, साड़ी समेत चुड़ीदार सलवार सूट के जहां सामान लोगों को आकर्षित कर रहा है वहीं, फूड आइट्म्स में बनाना चिप्स, कोकोनल ऑयल, हलवा, हनी, अचार, कड़ी पाऊडर के सामान की जमकर खरीदारी हो रही है।ज्ञात हो कि दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित 42वें विश्व व्यापार मेले में एक बार फिर परंपरा, क्राफ्ट, कला एवं संस्कृति  से सराबोर  14 नवंबर से 27 नवंबर  तक  प्रसिद्ध सरस आजीविका मेला 2023 का आयोजन प्रगति मैदान स्थित हॉल नंबर 7 (ए, बी, सी) में किया जा रहा है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज संस्थान (एनआईआरडीपीआर) द्वारा आयोजित इस सरस आजीविका मेला 2023 में ग्रामीण भारत की शिल्पकलाओं का मुख्य रूप से प्रदर्शन किया जा रहा है। 14 नवंबर से 27 नवंबर तक चलने वाले इस उत्सव में 300 से अधिक महिला शिल्प कलाकार, 165 के करीब स्टॉलों पर अपनी अपनी उत्कृष्ट प्रदर्शनी का प्रदर्शन कर रहे हैं।सरस आजीविका मेला के दौरान देश भर के 28 राज्यों के हजारों उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री हो रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा यह एक मुहिम की शुरुआत की गई है जिससे कि हमारे देश के हस्तशिल्पियों और हस्तकारों को अपनी रोजगार शुरू करने का मौका मिल सके। वहीं, शाम को यहां सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जा रहा है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग