EROS TIMES: गाजीपुर नहीं थम रही है बिरनो थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहा सवाल आखिर दर्जनों भैंस चोरी होने के बाद भी एक भी भैंस चोरों के ऊपर कार्यवाही करने में विफल रही है बिरनो पुलिस देखा जाए तो आवास दुकानऔर सचिवालय में चोरों ने कई बार हाथ साफ कर दिया है लेकिन बिरनो पुलिस के द्वारा एक भी चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं कर पाना चर्चा में बना हुआ है।
चोरी की घटना में अगली कड़ी जोड़ते हुए चोरों ने निशाना बनाया है थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर सचिवालय को चोरों ने सचिवालय पर लगा सोलर प्लेट चोरी कर लिया इस घटना की जानकारी तब हुई जब बीते बुधवार को ग्राम प्रधान दुर्ग विजय राजभर मजदूरों के साथ सचिवालय के छत पर साफ सफाई के लिए पहुंचे थे उन्होंने देखा कि छत पर लगा 75 ,75 वाट के दो सोलर प्लेट गायब है काफी खोजबीन करने के बाद कहीं कुछ पता नहीं चलने पर ग्राम प्रधान में अज्ञात चोरों के खिलाफ बिरनो थाने में तहरीर दी है। वही इस मामले पर बिरनो थानाध्यक्ष कृपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस मामले की कोई जानकारी नहीं हो पाई है।






