नोएडा:EROS TIMES: सेक्टर 49 स्थित चौधरी फार्म हाउस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के कार्यकर्ता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष चमन अवाना के नेतृत्व में एकत्रित हुए।
जिसमें सभी कार्यकर्ताओं के लिए फलाहार ,कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चमन अवाना ने कहा फलाहार करने का उद्देश्य कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित कर युवा मोर्चा को और अधिक मजबूत करना है तथा सभी युवाओं से अपील भी की किसी भी तरह के नशे से खुद को भी दूर रखे तथा अपने आस पास रहने वाले युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करे एवं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें।
आगामी 6 जुलाई को होने वाले संगठन पर्व सदस्यता अभियान में भी युवा मोर्चा कार्यकर्ता अधिक से अधिक सदस्य बनाने का संकल्प दिलाया गया।
इस मौके पर गोपाल गौर,डा. प्रसनजीत मैत्रा, मनीष चौहान, प्रवीण झा,नीरज रावत,योगेन्द्र रावत, सुमित भाटी,अखिलेश पाल, राहुल शर्मा, कुंदन कुमार, मनीष नागर, राकेश सिंह, रोहित चौधरी, चंद्रप्रकाश पांडेय, हर्ष शर्मा, भानू शर्मा, कुलदीप भाटी, संदीप सक्सेना, चंदन शर्मा, अशोक कुमार, रोहित दुबे, सौरव तिवारी, आजाद खान, लोकेश पिलवान, उधम भाटी, शैलेंदेर पांडेय, अभिनय सिंह,विवेक कुमार मिश्रा,विकाश सिंह
आदि मौजूद रहे ।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद
नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…






