गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की महिलाओं ने मिलकर ग्रेनों वेस्ट में हो रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया- विधायक तेजपाल नागर को

Eros Times: ग्रेटर नोएडा। दादरी विधायक तेजपाल नागर को गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की महिला सदस्यों ने मिलकर ग्रेनों वेस्ट में हो रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया।

समिति की अध्यक्ष रश्मि पांडेय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा  प्राधिकरण में सारा कार्य राम भरोसे चल रहा है ग्रीनबेल्ट में लगातार गंदगी बढ़ती जा रही है, पेड़ो की कटिंग नहीं होती है और ना ही वृक्षों में पानी डाला जाता है ज़्यादार पेड़ो से ट्री गार्ड ग़ायब हो चुके है और रख रखाव के अभाव में शहर में ग्रीनरी ख़राब होती जा रही है। कांट्रेक्टर और प्राधिकरण के अधिकारियो के बीच ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगो का हरियाली सूख रही है लगातार फ़ोन करने के बाद भी प्राधिकरण नहीं सुनता।

ग्रेनों वेस्ट  की सर्विस लाइन पर स्पीड ब्रेकर ना होने की वजह से कई वाहन पैदल चल रहे राहगीरों को, जानवरों को  चोटिल कर देते है, पिछले कई सालों से ऐसी दुर्घटनायें होती रहती है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को इस विषय में कई बार बताया गया किन्तु कोई जवाब नहीं मिलता, जिसमे एक मूर्ति चौक के पास सर्विस लाइन पर सबसे अधिक दुर्घटनाए होती है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जिस तरह आबादी बढ़ रही है यहाँ पर अंतिम यात्रा के लिए कोई स्थान नहीं है जबकि यहाँ के निवासी काफ़ी दिनों से प्राधिकरण को इस विषय में संज्ञान में लाते रहते है जबकि पूर्व सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकारण नरेंद्र भूषण के द्वारा  बोर्ड में प्रस्ताव पास होने पर भी अंतिम निवास का कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है जिस प्रस्ताव के तहत बिसरख गांव में श्मशान घाट बनाया जाना तय हुआ था।

हाईराइज सोसाइटी में लोग लगातार मल्टी पॉइंट कनेक्शन की माँग की जा रही है  
लेकिन बिल्डर और  बिजली विभाग की मिलीभगत से सोसायटियों में सिंगल कनेक्शन को मल्टी पॉइंट कनेक्शन में बदलने के लिए सभी साक्ष और दस्तावेज और कंसेंट देने के बावजूद भी निवासियो को महँगी दरो में बिजली का उपयोग करना पड़ता है। गर्मी के समय यह समस्या और भी विकराल रूप ले लेती है और निवासियो को इसका बोझ उठाना पड़ता है।

विधायक तेजपाल नागर ने विधायक प्रतिनिधि दीपक यादव को समस्याओं को नोट करने के लिए कहाँ और आश्वाशन दिया कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान निकालेंगे।
आज मीटिंग के दौरान अनामिका, सिम्मी, सरिता वर्मा, रुचि, प्रियंका, स्वप्निल, वीणा, अंजलि इत्यादि महिला सदस्यों ने विधायक के सामने समस्याओं को गिनाया।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग