EROS TIMES: दिनांक 30/03/2023 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा, भविष्य निधि राशि से करोडों रुपये का गबन करने वाला वांछित अभियुक्त(कम्पनी मालिक) ऋषभ सिंघवी पुत्र स्व0 रविन्द्र कुमार निवासी कम्पनी सी-4, हौजरी कम्पलेक्स, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर को थाना क्षेत्र के कम्पनी सी-4 हौजरी कम्पलेक्स के पास से गिरफ्तार किया गया है।
घटना का विवरणः
वादी द्वारा कम्पनी इंटरनेशनल प्रिंट ओपेक लि0, हौजरी काम्पलेक्स के कम्पनी मालिक ऋषभ सिंघवी के विरूद्ध कर्मचारियों के प्रोविएंट फंड के करोडों रूपये जमा ना करके गबन करने के सम्बन्ध में थाना फेस-2 पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिस पर कार्यवाही करते हए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अभियुक्त का विवरणः
ऋषभ सिंघवी पुत्र स्व0 रविन्द्र कुमार निवासी कम्पनी सी-4, हौजरी कम्पलेक्स, थाना फेस-2, गौतमबुद्धनगर।
आपराधिक इतिहास का विवरणः
1.मु0अ0सं0- 469/2022 धारा 406/409 भादवि थाना फेस-2, नोएडा।
2.मु0अ0सं0-012/2023 धारा 418/420/406/506/34 भादवि थाना फेस-2, नोएडा।






