पीड़ित की वकील को धमकी दी – कठुआ केस

कश्मीर:EROS TIMES: कठुआ मामले में पीड़ित परिवार की वकील दीपिका सिंह रजावत रविवार को दिल्ली में आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, मैं पीड़िता को न्याय दिलाकर रहूंगी।

दीपिका ने कहा, कठुआ में ऐसी लड़की के साथ विभत्सता हुई, जिसे अपनी शरीर के बारे में ज्ञान भी नहीं होगा। मासूम बच्ची के साथ बर्बरता हुई। मैं उसे न्याय दिलाकर रहूंगी। मैं ऐसी घटनाओं के लिए समाज के ठेकेदारों को जिम्मेदार मानती हूं।

पीड़िता के वकील ने कहा, मेरी बच्ची अगर बाहर जाती है तो मुझे डर लगता है कि कौन उसे किस नजरिए से देखेगा। समाज को सोच बदलने की जरूरत है।
उन्होंने इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट द्वारा मामले में संज्ञान लेने पर संतोष जताया। दीपिका ने अपनी जान को खतरा बताया है।

उन्होंने रविवार को कहा, मुझे नहीं पता कि कल मैं जीवित भी रहूंगी या नहीं। मेरे साथ दुष्कर्म हो सकता है, मेरे सम्मान को तार-तार किया जा सकता है, मेरी हत्या की जा सकती है।

दीपिका ने कहा, शनिवार को धमकी दी गई कि मुझे छोड़ा नहीं जाएगा। मैं सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को यह बताऊंगी कि मेरी जान को खतरा है। बता दें कि कठुआ, उन्नाव और सूरत सहित देशभर से आ रही दुष्कर्म की खबरों ने देश में गुस्से का माहौल पैदा कर दिया।

इन घटनाओं के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। 16 दिसंबर 2012 में दिल्ली की ‘निर्भया’ के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के बाद संभवत: पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। वहीं आज से कठुआ बलात्कार, हत्या मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ सुनवाई शुरू होगी।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग