किराना व्यापारी के जेब से 44 हजार रुपए निकालकर भाग रहा उचक्का गिरफ्तार

EROS TIMES: दुल्लहपुर जखनियां तहसील क्षेत्र के दुल्लहपुर बाजार में सोमवार की दोपहर अपने दुकान के सामने बैठे गल्ला व्यवसाई रामअवध मद्धेशया के जेब से44 हजार रुपए निकाल कर भाग रहे उचक्के को लोगो ने दौड़ाकर देवा स्थिति मिडिल स्कूल के पास दबोच लिया। पकड़े गए उचक्के को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। मालूम हो कि सोमवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार में स्थानीय बाजार निवासी रामअवध मद्धेशिया दोपहर 3 बजे अपने दुकान के सामने बैठकर किसी व्यक्ति से बात कर रहे थे तथा उसका मोबाइल में नंबर सेव कर रहे थे। उसी दौरान दुकान पर एक उचक्का पहुंचा तथा पेपर की आड़ में उनके जेब में रखा 44 हज़र रुपए निकाल कर भागने लगा। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित ने चिल्लाकर लोगो को बताया। आसपास के लोगों ने उचक्के को दौड़ाकर 300 मीटर की दूरी पर पकड़ लिया। घटना की सुचना पुलिस को दी गई कुछ देर बाद ही मौके पर एसओ प्रवीण यादव भी पहुंचे। उन्होंने घटना के बाबत बगल के दूकान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखा जिसमे उचक्का ऐसा करते हुए देखा गया। एसओ ने बताया कि उचक्के ने अपना नाम नहीं बताया पुलिस पूछताछ कर रही है उचक्के को पकड़कर लाया गया है।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग