उत्तर प्रदेश : बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के झरुआ गांव में रविवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और उन्होंने अपनी-अपनी समस्याएं क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा के समक्ष रखीं। विधायक ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि बढ़नी में सीएचसी निर्माण, बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन, अग्निशमन केंद्र, बारात घर और जैसी नई परियोजनाएं क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होंगी। इन योजनाओं से स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और प्रकाश जैसी बुनियादी सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुँच रहा है।
ग्राम चौपाल के दौरान ग्राम प्रधान वीरेंद्र जायसवाल, चन्द्रकेश भारती, रामदास मौर्य, प्रदीप कमलापुरी, अनिल मिश्र, रत्नेश सोनी, अशोक पासवान, संतोष पासवान और विजय पाण्डेय समेत कई लोग मौजूद रहे।






