छात्र संघ की कोख से निकले लोगों ने देश की आजादी में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया – डा समीर सिंह

Eros Times: गाजीपुर छात्रसंघ की बहाली की मांग को लेकर लोकनायक (सिताबदियारा बलिया) से महामना (बनारस बीएचयू)तक की पदयात्रा पर नागेन्द्र सिंह झुन्नू के नेतृत्व में निकले पदयात्री छात्र नेता आदित्य योगी,सूरज गुप्ता,आदर्श मिश्रा, अमित यादव,मदनी नसीम, रोहित कुमार,शैलेश सिंह, धनंजय सिंह, सुनील सिंह पप्पू,नितेश सिंह,रंजन गुप्ता तथा विकास गुप्ता आदि छात्र नेताओं का समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने पार्टी कार्यालय समता भवन पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और छात्र नेताओं के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और अपना समर्थन पत्र देकर पदयात्रियों की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि आपका यह आंदोलन तानाशाह भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि जब जब इस देश में छात्र नौजवानों ने अंगड़ाई ली है देश में सत्ता परिवर्तन हुआ है। आपका यह संघर्ष खाली नहीं जायेगा। उन्होंने भाजपा को लोकतंत्र विरोधी

बताते हुए कहा कि भाजपा इस देश से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ लोकतंत्र की शिशु स्थल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में छात्रसंघ का चुनाव न होना अत्यन्त दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने छात्रसंघ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छात्रसंघ का चुनाव होना जरूरी है । छात्रसंघ विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में होने वाली अनियमितताओं को रोकने के साथ साथ छात्रों के हित की लड़ाई लड़ता है।। छात्र नेता रहे डॉ समीर सिंह ने स्वागत करते हुए कहा कि इसी छात्रसंघ से निकले हुए लोगों ने जंगे आज़ादी की लड़ाई से लेकर आपात काल तक की लड़ाई का नेतृत्व इसी छात्रसंघ की कोख से निकले नेताओं ने किया । उन्होंने लोकबंधु राजनारायन चन्द्रशेखर,मधुलिमये मधु दंडवते , प्रभु नारायण, मुलायम सिंह यादव सरीखे नेताओं का नाम लेते हुए कहा कि इन नेताओं ने छात्रसंघ की कोख से निकल कर सफर करते हुए राजनीति के शीर्ष शिखर पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि आयें दिन दूसरे राजनीतिक दलों की जब प्रदेश में सरकार बनती है छात्रसंघ पर ताला लगाने का काम होता है और जब समाजवादी पार्टी की प्रदेश में सरकार बनती है उसकी पहली कलम छात्रसंघ को बहाल करने के लिए चलती है।

 पदयात्रियों का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से डा.नन्हकू यादव,विजय बहादुर यादव, रविन्द्र प्रताप यादव,सुरज राम बागी ,सदानंद यादव,सत्या यादव, डॉ समीर सिंह,अरुण कुमार श्रीवास्तव, भानु यादव विभा पाल,तथा छात्र नेताओं में गोविंद यादव, अमरजीत यादव, शिवम् पांडे रणजीत यादव,दीपक उपाध्याय, सिद्धार्थ किरन, प्रद्युम्न सिंह यादव, बृजेश सिंह शेरू, अनिल यादव, आदि उपस्थित थे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग