कस्बा रबूपुरा की जनता ने की मिसाल पेश सभासद और चेयरमैन का निर्विरोध चुना जाना तय

EROS TIMES: जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने कस्बा वासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “मैं आभारी हूं अपने कस्बा रबूपुरा की जनता का जिन्होंने आज मेरे परिवार को सम्मान देकर रबूपुरा नगर पंचायत के लिए एक नए इतिहास की इबारत लिखी है। रबूपुरा नगर पंचायत चुनाव में कस्बे की जनता ने सर्वसम्मति से मिलकर सभी 12 सभासद और एक चेयरमैन चुनकर पूरे प्रदेश को सामाजिक सद्भाव का एक संदेश प्रेषित किया है। मैं जीवन पर्यंत अपने कस्बे के लोगों का ऋणी रहूंगा जिन्होंने हमेशा मेरा साथ देकर मुझे इस लायक बनाया जिससे मैं क्षेत्र की तरक्की के लिए काम कर सकूं।

जैसा कि सभी जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मियां चल रही है वही जनपद गौतम बुद्ध नगर की  पंचायत रबूपुरा की जनता ने पूरे प्रदेश के सामने एक मिसाल पेश करते हुए सर्वसम्मति से नगर के सभी 12 वार्डों के सभासद और नगर पंचायत के अध्यक्ष के तौर पर शशांक सिंह को चुनकर सामाजिक सद्भाव का जो संदेश प्रस्तुत किया है वह पूरे प्रदेश में एक मिसाल बन गई है।

जिस प्रकार जेवर विधानसभा ने पूरी दुनिया के समक्ष विकास के नए आयाम प्रस्तुत किए हैं, उसी प्रकार जेवर के अंतर्गत आने वाली नगर पंचायत रबूपुरा के लोगों ने भी सरकार के समक्ष एक उत्कृष्ट संदेश प्रस्तुत किया है। आज जेवर तहसील प्रांगण में प्रातः 11:00 बजे से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई जिसमें नगर पंचायत रबूपुरा से शशांक सिंह और उनके साथ 12 सभासदों ने अपना नामांकन किया जो सभी भारतीय जनता पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी बनाए गए थे। शाम को 3:00 बजे तक कोई अन्य नामांकन न आने के कारण सभी 12 सभासद और अध्यक्ष पद पर शशांक सिंह का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग