यूपी में गुस्साए लोगो ने अंबेडकर की मूर्ति तोड़ी

लखनऊ:EROS TIMES: यूपी जलेसर कस्बे के एटा थाना में सोमवार रात मोहल्ला गोला कुआं में तिराहे के पास स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया। जब मंगलवार की सुबह अंबेडकर की प्रतिमा टूटी हुई दिखी तो जाटव समाज के लोग भड़क उठे। सूचना पाते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर हालात काबू में किया।

सूत्रों के मुताबिक, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ दिया, इसके बाद घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे जाटव समाज के लोगों ने सरकार के विरोधी नारे लगाए। पुलिस से मांग की तुरंत गिरफ्तार करो, प्रतिमा ताड़ने वालों को। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण एसडीएम और क्षेत्राधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने हालात को काबू में करने के लिए अक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर तनाव पूर्ण मामले को शांत किया। सीओ ने बताया कि सोमवार की रात में अराजक तत्वों ने अंबेडकर की प्रतिमा का वह हाथ तोड़ दिया, जिसकी एक उंगली अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के संकेत देती है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाटव समाज के लोगों से बात की। क्षतिग्रस्त प्रतिमा को सही कराया जा रहा है।

इससे पहले आजमगढ़ में भी संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति को निशाना बनाया गया था। जिले के थाना अहरौला के गांव राजापट्टी में लगी बाबा साहब की प्रतिमा बीती रात तोड़ दी गई थी। सुबह जब ग्रामीणों ने मूर्ति टूटी हुई देखी तो वो आक्रोशित हो गए। इसके बाद घटना स्थल पर भारी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।

ग्रामीणों का आरोप था, कि मूर्ति टूटने की घटना कई बार हो चुकी है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इंस्पेक्टर दीनानाथ पांडेय ने बताया, कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों को शांत कर पुलिस की निगरानी में अंबेडकर की दूसरी प्रतिमा लगाई। आलाधिकारियों समेत भारी संख्या में पुलिस बल वहां तैनात किया गया है।

  • Related Posts

    बवाना इन्फ्रा का सामाजिक सरोकार: 115 मेधावी छात्राओं को मिली साइकिलें, पौधरोपण और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

    नई दिल्ली। सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने मंगलवार को बवाना सेक्टर-4 स्थित गंगा टोली मंदिर के निकट एक…

    बीएनआई नोएडा-गाजियाबाद की ‘झूम नाइट 2026’ में दिखा उत्साह का रंग, 400 से ज्यादा सदस्य हुए शामिल

    नोएडा। व्यापारिक नेटवर्किंग और सामाजिक सौहार्द का शानदार संगम देखने को मिला जब बीएनआई नोएडा और गाजि़याबाद द्वारा सेक्टर-52 स्थित अदिरा बैंक्वेट में बहुप्रतीक्षित वार्षिक सामाजिक कार्यक्रम ‘झूम नाइट 2026’…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 22 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 8 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 7 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 13 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित