फेडरेशन आॅफ नोएडा आर. डब्ल्यु.ए. / फोनरवा के अध्यक्ष एन.पी. सिंह एवं ए.एन. धवन के अपने नये पैनल के प्रत्याशियों के साथ क्षेत्रीय सांसद एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार से मिले व पुष्पगुच्छ देकर भेट किया ।
अपने पैनल के साथ जो चुनाव में पद पर खडे हो रहे है।
उन्होने अपना विजन माननीय सांसद को अवगत कराया, और कहा कि हमसभी पूर्व की भांति फोनरवा द्वारा इस शहर नोएडा के विकास के कार्य करते हुये आगे बढे है।
उसी प्रकार हम नोएडा की सभी आर. डब्ल्यु.ए. के साथ मिलकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे।
इस पैनल के अध्यक्ष के रूप में सुरेश तिवारी, महासचिव के.के. जैन, कोषाध्यक्ष महीपाल सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद हेतू राजेन्द्र शुक्ला, विजय भाटी, सुरेश कृष्णनन, आर.के. सिंह, उपाध्यक्ष पद हेतु मैनपाल यादव, संजीव कुमार, अनिल खन्ना, पीपीएस नागर, सचिव पद हेतू एस.पी. चैहान, अनिल सिंह, संजय मावी व लोकेश कश्यप एवं विधि सचिव लक्ष्मी नारायण, सह सचिव प्रदीप सक्सेना, सुधीर सूद, उमेश यादव, सुभाष चन्द डी. डी. तिवारी, प्रदीप सक्सेना, सभी सदस्यों ने माननीय सांसद का धन्यवाद व हार्दिक अभिनन्द किया।
फोनरवा के नये पैनल को माननीय सांसद एवं पूर्व मंत्री ने हार्दिक शुभकामना प्रदान की।






