विकास समिति के सदस्यों ने गौतम बुद्ध नगर की कमिश्नर लक्ष्मी सिंह से मिलकर ज़िले की समस्याओं से कराया अवगत।

EROS TIMES: आज गौतम बुड्ढ नगर के सदस्यों ने मिलकर कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को ज़िले की समस्याओं से अवगत करवाया , समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर में आए दिन आपराधिक गतिविधिया बढ़ रही है जिसके लिए आप से अनुरोध करती है कि निम्नलिखित बिंदुओ को संज्ञान में लेकर समस्याओं का निवारण करने की माँग की।

गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने बताया कि हाई राइज सोसाइटी में आये दिन लूट पाट की घटनाये बढ़ रही है जिसके लिए मेंटेनेंस एवं सिक्योरिटी को अवगत कराया जाये कि संदिग्ध गतिविधियों को प्रकाश में लाये, उसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा ट्रेनिंग दी जाये, कई बार गार्ड ऐसी सदिग्ध गतिविधियों पर मैनेजमेंट और सिक्योरिटी ध्यान नहीं देते या अनदेखा कर देते है जिसकी वजह से लगातार चोरी की घटनाएँ बढ़ती है। ज़िले में सीसीटीवी की संख्या बढ़ायी जानी चाहिए, साथ ही साथ यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वह सुचारु रूप से भी चल रहे हो।

पिंक ऑटो में ज़्यादातर पुरुष सवारी सफर कर रहे होते है जिससे अक्सर रात के समय माहिला सवारियो को दिक़्क़त का सामना करना पड़ता है, ऑटो और कैब सर्विस आने जाने के लिए मनमाने पैसे वसूलते है। साथ ही साथ ग्रीन बेल्ट में अतिक्रमण हो रहा है अवैध पार्किंग बढ़ रही है लोग जगह जगह पर पार्किंग करते है जिसकी वजह से निवासियो को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है जिसकी वजह से कई बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के उपाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि नोएडा उत्तर प्रदेश की औद्योगिक राजधानी होने की वजह से कई अप्रवासी नोएडा के गाँव में रहने आते है जिनके सत्यापन पूर्ण तरीका होना चाहिये, नोएडा के शहरी गांव में पुलिस पेट्रोलिंग की रात के समय कमी दिखायी देती है।
संस्था के ट्रेज़रार श्याम गुप्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हनुमान मंदिर से आगे डार्क स्ट्रेच है जहां पर पेट्रोलिंग ज़रूरी है। यह डार्क जोन अब ड्रिंकिंग जोन बन चुका है जिसकी वजह से अपराध की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, रात में कामक़ाज़ी महिलाओं के लिए डर का महौल बना रहता है।
कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने आश्वाशन दिया है की वह जल्द ही समस्याओं को संज्ञान में लेकर निवारण करेंगी।

आज मीटिंग के दौरान में भुवंजीत कौर सिमी , श्याम सुंदर गुप्ता, जितेन्द्र शर्मा , अमित गिरी सदस्य उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग