दूल्हा दुल्हन के बीच पहुंचें प्रेमी ने किया सिंदूर दान प्रेमी की जमकर धुनाई मुकदमा दर्ज

गाजीपुर प्रेमिका के घर आई बरात और प्रेमी पहुंचा प्रेमिका के द्वार जयमाल के बाद आशीर्वाद प्राप्त कर रहे दूल्हा दुल्हन के बीच पहुंचें प्रेमी ने किया सिंदूर दान हरकत में आए लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई मुकदमा दर्ज।

Eros Times: बिरनो थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मंगलवार की रात करूई धनेशपुर से बारात आई हुई थी डीजे पर थिरकते हुए युवा भी दिखाई दे रहे थे कन्या पक्ष के लोग बारात के खाने-पीने से लेकर मिष्ठान की व्यवस्था में लगे हुए थे सब कुछ बहुत ही अच्छी तरह से चल रहा था महिलाएं मंगल गीत गा रही थी जयमाल की तैयारी भी लगभग पूरी हो चुकी थी दूल्हे और दुल्हन के बीच वरमाला भी पहनाया जा चुका था तभी कुछ ऐसा वाकया हुआ कि वर पक्ष और कन्या पक्ष की खुशियां तबाह हो गई हुआ यूं कि जयमाल होने के बाद आशीर्वाद कार्यक्रम चल रहा था इसी बीच दुल्हन का आशिक स्टेज पर पहुंचा और दुल्हन की मांग को सिंदूर से भर दिया यह देख आसपास खड़े घराती पक्ष के लोगों ने आरोपी आशिक को पकड़ लिया और जमकर धुनाई कर दी इसी बीच सूचना पाकर पहुंची बिरनो पुलिस ने मामले को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया घायल सिरफिरे को इलाज के लिए भेजा गया। वही बारात लेकर आया हुआ दूल्हा और परिजनों के बीच शादी को लेकर असमंजस की स्थिति बनी रही काफी देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बिना दुल्हन के ही घर वापस चला गया दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष से खानपान और व्यवस्था मैं खर्च हुए रुपए को भी दंड लगाते हुए वसूल लिया। आरोपी आशिक पूर्व में भी ऐसी घटना को अंजाम दे चुका है ।

इस घटना के बाद दुल्हन पक्ष बिरनो थाने पहुंचा और आरोपी आशिक रामशीष के खिलाफ तहरीर भी दी ।

इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है दुल्हन के पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज आगे की कार्यवाही की जा रही है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग