बिजली की दरों बढ़ौत्तरी का निर्णय केजरीवाल सरकार तुरंत वापस ले।- चौ0 अनिल कुमार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में बिजली  दरों की बढ़ौत्तरी को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया।

बढ़ी बिजली की दरों से दिल्ली में महंगाई बढ़ेगी, जो केजरीवाल सरकार का गरीबों पर आर्थिक प्रहार होगा। – चौ0 अनिल कुमार

Eros Times: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में दिल्ली में बिजली  दरों की बढ़ौत्तरी को वापस लेने की मांग को लेकर भारी संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से सांठगांठ कर बिजली महंगी करने वाले अरविन्द केजरीवाल ने दिल्लीवालों को धोखा दिया है। बिजली दरों में बढ़ौत्तरी के लिए जिम्मेदार मुख्यमंत्री तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दें और दिल्लीवालों से माफी मांगे।

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डा0 नरेन्द्र नाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक जय किशन, कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन व पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, विजय लोचव, मालाराम गंगवाल और वीर सिंह धींगान, निगम पार्षद मौ0 जरीफ, दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय लोचव, डा0 नरेश कुमार, जिला अध्यक्ष एडवोकेट दिनेश कुमार, सुखबीर शर्मा, धर्मपाल चंदेला, राजेश चौहान, विष्णु अग्रवाल, लीगल सेल चेयरमैन एडवोकेट सुनील कुमार, कम्युनिकेशन विभाग के वाईस चेयरमैन अनुज आत्रेय, सोशल मीडिया चेयरमैन हिदायतुल्लाह, पूर्व निगम पार्षद चौ0 अजित सिंह, नरेश शर्मा नीटू और रितू सिंह चौहान सहित सभी ब्लाक अध्यक्ष, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता, प्रदेश पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लिए ‘‘बिजली की बढ़ी दरें वापस लो-वापस लो’’, ‘‘केजरीवाल इस्तीफा दो-इस्तीफा दो’’ और सब्सिडी जनता का है अधिकार, केजरीवाल क्यों करते हो अत्याचार’’ आदि नारे लगा रहे थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि बिजली मंत्री का बयान कि बिजली दरें 10 प्रतिशत बढ़ने से 200 यूनिट तक बिल पर कोई असर नही पड़ेगा, पूरी तरह से भ्रमित करने वाला है। जब स्कूलों, शिक्षा संस्थानों, अस्पतालों, व्यापारिक संस्थान, फेक्ट्रियों सहित तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में बिजली बिलों में बढ़ोत्तरी होगी तो उसके कारण महंगाई बढ़ेगी, क्या इससे 200 यूनिट तक के बिलों वाले गरीब आदमी पर असर नही पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कमरतोड़ महंगाई में बिजली दरों में बढ़ौत्तरी करके केजरीवाल सरकार ने लोगों पर दोहरा प्रहार किया है। उन्हांेने कहा कि केजरीवाल भाजपा के मिलीभगत करके दिल्ली वालों को लूटने का काम कर रहे है। कांग्रेस पीपीएसी की आड़ में बिजली कंपनियों को खूली लूट नही करने देगी।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि बिजली मंत्री आतिशी कहती हैं कि जिन लोगों का 0 बिल आता था उन पर कोई असर नही पड़ेगा। कांग्रेस पार्टी का सवाल है कि जो बड़ी संख्या में बिजली का बिल भरने वाले उपभोक्ताओं पर आम आदमी पार्टी की सरकार दोहरा मापदंड क्यों अपना रही है? आखिर क्यों उनके बिल बढ़ाकर उनपर आर्थिक बौझ डाला जा रहा है। क्या ईमानदारी से बिजली का बिल भरना उनका दोष है।  

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि बिजली की दरों में बढ़ौत्तरी में भ्रष्टाचार की साफ दिखाई दे रहा है। केजरीवाल की भूख बढ़ती जा रही है, प्राईवेट कंपनियों के साथ सांठगांठ करके भारी भ्रष्टाचार शराब घोटाले की तरह जल्द जनता के सामने आऐगा। केजरीवाल के मंत्री भ्रष्टाचार के चलते जेल में है और जल्द मुख्यमंत्री भी जेल जाऐंगे, क्योंकि शराब घोटाले में केजरीवाल बराबर के जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि वादा तो मुफ्त बिजली देने का था, परंतु आम आदमी पार्टी दिल्ली में बिजली की दरें बढ़ाकर लोगों पर दोहरा प्रहार कर रही है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान बिजली सब्सिडी उपभोक्ताओं को दी जाती थी, परंतु केजरीवाल सरकार द्वारा की गई बिजली दरों में बढ़ौत्तरी का असर दिल्ली की जनता पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जब तक बिजली की दरों की बढ़ौत्तरी को सरकार वापस नही लेती है तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल तुरंत प्रभाव से बिजली दरों की बढ़ौत्तरी को वापस लेने का आदेश करें।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग