यहूदियों ने संकल्प कर इजरायल निर्माण किया; वैसे हिंदुओं ने संघर्ष किया तो रामराज्य साकार होगा – विजय शर्मा

200 से अधिक हिंदुत्वनिष्ठों ने “हिंदू राष्ट्र समन्वय समिति” का गठन कर किया संकल्प

Eros Times : पू. शदाणी दरबार रायपुर में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय हिंदू राष्ट्र अधिवेशन’ को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, जिस तरह विश्व भर के यहूदियों ने संकल्प कर एक इजरायल का निर्माण किया, उसी तरह हिंदू भी अपना संकल्प कभी भूलते नहीं । आज श्रीराम मंदिर साकार हुआ है । अगला संकल्प भी निश्चित ही पूरा होगा । इसके लिए हमे सतत संघर्षरत रहना होगा। इस भूमि ने छत्रपति शिवाजी महाराज का हिंदवी स्वराज्य देखा आने वाले समय में रामराज्य भी निश्चित ही साकार होगा।पूज्य सदानी दरबार तीर्थ, श्री नीलकंठ सेवा संस्थान, मिशन सनातन, हिंदू जनजागृति समिति के संयुक्त तत्वधान में इस अधिवेशन का आयोजन किया गया था । पूज्य युधिष्ठिरलाल महाराज, पूज्य रामबालक दास महात्यागी, पं. नीलकंठ त्रिपाठी महाराज, पूज्य अशोक पात्रीकर आदि संतों द्वारा दीप प्रज्वलित कर हिंदू अधिवेशन का आरंभ हुआ । प्रारंभ में सनातन संस्था के संस्थापक परात्पर गुरु डॉ. जयंत बालाजी आठवले जी का संदेश वाचन किया गया ।  इस समय 695 मूवी के प्रोड्यूसर श्री. शाम चावला जी उपस्थित थे । उनका सम्मान भी किया गया । अधिवेशन में राज्य के 12 से अधिक जिलों से विविध हिंदू संगठनोके प्रतिनिधि, कार्यकर्ता, आचार्य, महंत, वकील, प्रोफेसर, CA आदि 250 से अधिक हिंदुत्वनिष्ठ सहभागी हुए थे।

हिंदू राष्ट्र अधिवेशन की भूमिका रखते हुए हिंदू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ संगठक श्री. सुनील घनवट ने कहा की  मिशनरी, नक्सली, जिहादी, सेक्युलर, खालिस्तानी इनकी अभद्र युति हिंदू धर्म नष्ट करने के लिए कार्यरत है । हमें भी हिंदू संगठन, संत, कार्यकर्ता, वकील इनकी युति बनाकर हिंदू राष्ट्र स्थापना के लिए संगठित प्रयास करने की आवश्यकता है । वर्तमान में वक्फ एक्ट हिंदुओं की भूमि पर अवैध कब्जा कर रहा है । मंदिरों पर कब्जा कर रहा है । इस काले कानून को हटाने के लिए हर गांव से हिंदुओं द्वारा प्रयास करने की आवश्यकता है । 

 शदानी दरबार के पूज्य युधिष्ठिर लाल महाराज जी ने कहा की, हम लोग एक महान प्राचीन सभ्यता के अनुयायी होते हुए भी एकजुट नहीं हो पाए, अपने ही राष्ट्र रह कर हिंदू धर्म की ध्वजा नही फहरा पाए । प. पू. डॉ. आठवले जी एवं संतो के नेतृत्व में चला यह अभियान निश्चित ही सफल होगा और भारत हिंदू राष्ट्र होगा । हिंदू जनजागृति समिति, पू. शदाणी दरबार तीर्थ हम  शास्त्र, संत, दैवी शक्तियों को अधिक महत्व देते है इससे जो शक्ति मिलती है वह शास्त्रों से अधिक महत्वपूर्ण है । 

सनातन संस्था के धर्म प्रचारक संत पूज्य अशोक पात्रीकर ने कहा की, आज निर्माण हुआ राम मंदिर यह हिंदू राष्ट्र स्थापना की नींव है । लेकिन हिंदू राष्ट्र कोई भेट नही देनेवाला है । इसके लिए हमें बलिदान देना होगा। धर्माचरण और साधना कर हमे आध्यात्मिक बल निर्माण करना होगा इसी आध्यात्मिक बल से रामराज्य जैसा आदर्श हिंदू राष्ट्र साकार होगा । 

इस अधिवेशन में ‘वक्फ बोर्ड का लैंड जिहाद’ इस विषय पर श्री सुनील घनवट, ‘मंदिरों का व्यवस्थापन एवं मंदिर सनातन धर्म प्रचार के केंद्र कैसे बने’ इस विषय पर सीए मदन मोहन उपाध्याय, ‘राजसत्ता पर धर्म सत्ता की आवश्यकता’ पर पू. रामबालक दास महात्यागी महाराज, ‘हिंदू संगठनों में संतो की भूमिका एवं संतो का कार्य’ पर पंडित नीलकंठ त्रिपाठी महाराज, ‘हिंदुओं का बुद्धिभेद करने वाले नेगेटिव से कैसे लड़े’ इस विषय पर संतोष तिवारी, ‘हिंदू संगठनों के लिए मीडिया मैनेजमेंट की आवश्यकता’ पर श्री. अमित चिमनानी आदि प्रमुख वक्ताओं ने उपस्थित हिंदुत्वनिष्ठों को संबोधित किया । इस समय शिवसेना के रायपुर के श्री. आशिष परेडा अपने कार्यकर्ताओं के साथ उपस्थित थे ।

 ‘हिंदू धर्म पर हो रहे आघातो के विरुद्ध किए कृतिशील प्रयास’ इस विषय पर आयोजित परिसंवाद में रणरागिणी श्रीमती ज्योति शर्मा, श्रीमती स्वप्निल शर्मा, आचार्य शशिभूषण मोहंती, धर्मसेना अध्यक्ष श्री. विष्णु पटेल, गोरक्षक श्री. अंकित द्विवेदी आदि धर्मवीरो ने अपने अनुभव कथन से धर्मांतरण, लव जिहाद , गौ हत्या आदि समस्याओं पर हिंदुत्वनिष्ठों का मार्गदर्शन किया। 
 
 एकत्रित प्रयास करने हेतु आगे “हिंदुराष्ट्र समन्वय समिति” का गठन कर हिंदू राष्ट्र स्थापित होने तक संगठित प्रयास करने का सभी ने संकल्प किया । ईश्वर के चरणों में प्रार्थना कर एवं प्रतिज्ञा कर हिंदू राष्ट्र अधिवेशन का समापन हुआ।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग