Eros Times: नोएडा सेक्टर 82 स्थित प्राचीन तपोभूमि ब्रम्हचारी कुटी में गुरू पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को पुष्पों से सुसज्जित किया गया। प्रातः काल में ब्रम्हलीन संत शिरोमणि ब्रम्हचारी जी महाराज के समाधि स्थल को पुष्पों से सजाया गया तदोपरांत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया और भोग अर्पित किया गया।

दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे के आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों भक्तजनों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर कुटी व्यवस्थापक विकास भारती महाराज ने कहा कि जीवन में गुरू की बड़ी महत्ता है। गुरु के बिना ज्ञान नहीं मिलता। गुरु वह है जो अज्ञानता के अधंकार से निकालकर प्रकाश की ओर ले जाए। कठिन परिस्थितियों में धैर्य का पाठ पढ़ाकर रास्ता को सुगम बनाए। जीवन में जिससे शिक्षा मिले वही गुरु है। गुरुदेव के चरणों में बारंबार प्रणाम है।
इस अवसर पर नंद किशोर सोलंकी, पंकज झा, अशोक कुमार, शिवव्रत तिवारी, राकेश भाटी,दीपक भाटी,अजय श्रीवास्तव, रामलाल, रंजीत पटेल, प्रमोद जी, विकास शर्मा, बीबी मिश्रा, पंडित मनोहर शास्त्री, सुनील भाटी,आदेश त्यागी,बृज किशोर सिंह,बटेश्वर, कुणाल, उत्कर्ष ,शिवम तिवारी सहित तमाम भक्तजन मौजूद रहे।






