समाज का सद्भाव बनाए रखने में बुजुर्गों का बहुत बड़ा योगदान रहा है

नोएडा:EROS TIMES: प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास की नीति पर चल रही है, सभी को तरक्की के समान अवसर दिलाना इसकी प्राथमिकताओं में है
उपरोक्त शब्द जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आज दिनांक 17 अप्रैल 2018 को नगला जहानू में एक जनचौपाल में कहे।

जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि ’’जब कभी भी साम्प्रदायिक ताकतें समाज में विद्वेष फैलाने के लिए सिर उठाती हैं, उस वक्त समाज के बुजुर्गो की भूमिका अहम हो जाती है। आज सोशल मीडिया के जमाने में नौजवान सचेत रहें तथा अपने इतिहास से सीख लेकर ही, ऐसा कदम आगे बढाये, जिससे इन्हें शर्मसार न होना पडे। गांव में मौजूद बच्चों और नौजवानों को इकटठा कर, बुजुर्गों के साथ बैठकर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उनसे बेबाक वार्तालाप किया।

गांव नगला जहानू में यमुना विकास प्राधिकरण के माध्यम से बनवायी जा रही 23.85 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले मार्गों का शुभारम्भ भी जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने गांव के 80 साल के बुजुर्ग जनाब खुर्शीद अहमद से करवाया।

स्वतंत्रता सेनानी ठा0 लीला सिंह के गांव रन्हेरा में जनचैपाल के माध्यम से जनता की समस्याओं को जाना।

जनपद गौतमबुद्धनगर के रन्हेरा गांव के मध्य में विशाल बरगद के पेड की नीचे स्थित चैपाल पर गांव के लोगों के बीच बैठकर, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने उनके सामने अपनी एक साल की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए, उनकी जनसमस्याओं को जाना।

गांव के प्रधान संजीव शर्मा, ठाकुर बलभद्र सिंह, डा0 सुरेश चंद शर्मा ने गांव में कराये जाने वाले कार्यों के बारे में जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह को विस्तार से बताया।

इस अवसर पर गांव में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गनपत सिंह सूबेदार के करकमलों से 10.11 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले मार्ग का शुभारम्भ भी कराया।

गांव मुरादगढी में तकरीबन 17 करोड़ 50 लाख रूपये की धनराशि के अतिरिक्त मुआवजे के चैक किसानों को वितरित किये गये, उससे पूर्व गांव की 12वीं कक्षा की छात्रा रिंकू भाटी के माध्यम से गांव में निर्मित होने वाले 16.60 लाख रूपये की लागत के कार्य का फीता काटकर शुभारम्भ भी कराया।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 37 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग