जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग नेअंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICCEMME-2023)” का आयोजन किया।

EROS TIMES: ग्रेटर नोएडा स्थित जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग ने “मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कम्प्यूटेशनल और प्रायोगिक विधियों पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICCEMME-2023)” का आयोजन किया। उच्च शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के माननीय अध्यक्ष प्रो० डॉ० गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय पलवल के डीन डॉ० सुरेश कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। सम्मेलन के संरक्षक और जीएल बजाज कॉलेज के निदेशक डॉ० मानस कुमार मिश्रा ने सभी अतिथियों और प्रतिनिधियों का स्वागत किया और संस्थान की प्रमुख उपलब्धियों को प्रस्तुत किया। इस सम्मलेन में देश-विदेश के लगभग २०० अकादमिक विद्वानों ने भाग लेकर कम्प्यूटेशनल और प्रायोगिक विधियों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अपने विचार प्रस्तुत किए। दिन के दूसरे सत्र में बीएनयूटी ईरान के प्रो० मुस्तफा रहीम नेजाद मुख्य वक्ता थे उन्होंने सभी प्रतिभागियों के साथ अपने अनुभव साझा किये। सम्मलेन में 1000 से अधिक शोध पत्र प्राप्त हुए जिनमें से गहन समीक्षा के बाद कुल 347 पेपर स्वीकार किए गए। आईआईटी कानपुर के पूर्व प्रोफेसर वी० के० जैन, आईआईटी दिल्ली के प्रो० कृष्ण कांत अग्रवाल, प्रो० अंजन रे, एनआईटी दिल्ली के प्रो० हरीश कुमार और आईसीईएमएमई-२०२३ के संयोजक डॉ० विनोद कुमार यादव ने उद्घाटन एवं समापन सत्र में सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। जीएल बजाज शैक्षिक समूह के माननीय उपाध्यक्ष डॉ० पंकज अग्रवाल ने ICCEMME-2023 के सफल आयोजन के लिए आयोजक समिति को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी। इस दौरान बीआईईटी झांसी के निदेशक पीएम पांडे, डीटीयू के डिजाइन विभाग में एचओडी प्रोफेसर रंगनाथ एम सिंगारी, एनआईटी-श्रीनगर के पूर्व प्रोफेसर डॉ० एस.एन. पंडित, यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन नोएडा के निदेशक डॉ० प्रवीण पचौरी और आईआईटी दिल्ली में एमई विभाग के एचओडी प्रोफेसर एम.आर. रवि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग