EROS TIMES: जमानिया /गाजीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में एक वृद्ध की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जमानिया थाना के तहसील क्षेत्र के रामलीला मैदान के पास एक अज्ञात वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया है। जमानिया कोतवाली प्रभारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में वृद्ध की उम्र करीब 50 से 60 वर्ष के बीच लग रही है। घटना सोमवार दोपहर 2:00 बजे की है जब इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भिजवा दिया है।






