EROS TIMES: गाजीपुर उत्तर प्रदेश भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मरदह ब्लाक अंतर्गत रानीपुर ब्रांच की बैठक कामरेड अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव कामरेड जनार्दन राम ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और आर एस एस की सरकार है यह सरकार पूरे देश में दहशत का माहौल बना कर विपक्ष को डराना चाहती है ताकि देश के प्रधानमंत्री के मित्र अडानी अंबानी एवं कारपोरेट के खिलाफ कोई आवाज न उठाए देश के सार्वजनिक क्षेत्र के कौड़ी के भाव अपने पूंजीपति एवं कारपोरेट मित्रों को बेच रहे हैं आए दिन बजट में किसान मजदूरों के बजट में बड़े पैमाने पर कटौती हो रही है आने वाले समय में देश में गंभीर संकट पैदा होने वाला है पूरे देश में लाल झंडे की वाम पार्टियां गांव से लेकर नगर तक संघर्ष कर रहे हैं मौजूदा सरकार तानाशाही रास्ते पर चलना शुरू कर दिया है आने वाले समय में पूरे देश के सभी विपक्षी पार्टियां एक साथ मिलकर भाजपा और आरएसएस के मंसूबे को ध्वस्त करेंगी इसकी अगुवाई लाल झंडे की पार्टियां पूरे देश में कर रही हैं आगे राम ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा का राज्य सम्मेलन गाजीपुर के लंका मैरिज हाल में आगामी आठ नौ दस को होने जा रहा है इसकी तैयारी जोर शोर से करने की जरूरत है 8 जून को लंका मैरिज हाल के सामने बड़ी किसान पंचायत होने जा रही है जिसमें किसान मजदूरों के बीच जन जागरण कर जन जागरण कर हजारों की संख्या में पहुंचने का काम करें किसान महापंचायत के मुख्य वक्ता देश के जाने माने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अतुल कुमार अंजान एवं राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी होंगेवक्ता साथियों में अंगद यादव शशीकांत सिंह सुरेश राय सुभाष कुशवाहा अवधेश राम प्रभु कुशवाहा सुरेश राम राम रूप रामाशीष यादव रामकेवल यादव प्रदीप अजीम अंसारी दशरथ कश्यप तेजू कुशवाहा राधेश्याम बिहारी आदि ने अपना विचार व्यक्त किया






