अतिक्रमण को हटाने की मुहिम नियमित रूप से चलती रहेगी -पी0के0गर्ग

नौएडा:EROS TIMES: नौएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा नौएडा विकास प्राधिकरण के परियोजना अभियंता(वर्क सर्कल-4)  पी0के0गर्ग ,सहा. परियोजना अभियंता, गया प्रसाद तथा विभिन्न विभागों के अवर अभियंताओं के साथ संयुक्त रूप से डी-247/3, सैक्टर-63,नौएडा में एक बैठक का आयोजन किया गया। एन0ई0ए0 अध्यक्ष  विपिन मल्हन ने प्राधिकरण के अधिकारियों को अवगत कराया कि मुख्य मार्गो में विशेषकर सैक्टर-62 में वाहनों को सड़क के किनारे पार्क कर दिया जाता है जिसके कारण यातायात प्रभावित हो रहा है । कई जगह सड़के टूटी पड़ी हैं जिसके कारण वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं । मुख्य मार्गो में आटो चालक अपनी मनमर्जी से कहीं पर भी आटो रोक कर सवारियों को बैठाते हैं जिसके कारण यातायात अवरूद्ध होता है।

पी0के0गर्ग ,परियोजना अभियंता जी ने कहा कि सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मुहिम नियमित रूप से चलती रहेगी । साथ ही उन्होनें औद्यौगिक सैक्टरों मे साफ-सफाई करने हेतु अपने अधिनस्त अधिकारियों को निर्देश दिये , तथा कहा कि प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी उद्यमियों के साथ इसी प्रकार बैठकों का आयोजन किया जाएगा ताकि समस्याओं का शीघ्र निराकरण किया जा सके ।

सैक्टर-63 तथा सैक्टर-64 तथा सैक्टर-65 में प्राधिकरण द्वारा अतिक्रमण हटाये जाने पर एन0ई0ए0 अध्यक्ष  विपिन मल्हन  ने उन्हें धन्यवाद दिया तथा आशा व्यक्त की कि प्राधिकरण द्वारा नियमित रूप से अतिक्रमण हटाये जाने की कार्यवाही की जाएगी ।

इस अवसर पर एनईए  वरि0 उपाध्यक्ष  राकेश कोहली, उपाध्यक्ष मौ0 इरशाद के साथ- साथ डा0 दिनेश कपूर, संदीप अग्रवाल,  राजीव गोयल, मंयक गुप्ता, तथा कई उद्यमी मौजूद थे ।

  • Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 33 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 68 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग