टीबी मुक्त कार्यस्थल बनाने की हुई शुरुआत

• कर्मचारियों को टीबी के प्रति किया जाएगा जागरूक, होगी स्क्रीनिंग
• डीटीओ डॉ. शिरीष जैन ने की कार्यस्थल नीति की औपचारिक शुरुआत  
• पैरामाउंट कंपनी को टीबी मुक्त कार्यस्थल बनाने की हुई शुरुआत

EROS TIMES: नोएडा जनपद में पैरामाउंट कंपनी को टीबी मुक्त कार्यस्थल बनाने की शुरुआत की गई। यह पहल बुधवार को जिला क्षय रोग विभाग के नेतृत्व और द यूनियन व पैरामाउंट प्रोडेक्टस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सहयोग से हुई।

जिला क्षय रोग अधिकारी (डीटीओ) डॉ. शिरीष जैन ने एक कार्यक्रम में इसकी औपचारिक शुरुआत करते हुए कहा – टीबी मुक्त कार्यस्थल नीति एक अच्छी पहल है। टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत पैरामाउंट कंपनी प्रबंधन ने अपने कार्यस्थल को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसकी औपचारिक शुरुआत बुधवार को हुई। डा. जैन ने बताया- जल्द ही नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के सहयोग से अन्य कंपनियों और फैक्ट्रियों में भी इसकी शुरुआत होगी। उन्होंने बताया – टीबी मुक्त कार्यस्थल बनाने के लिए कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों व हेल्थ यूनिट को प्रशिक्षित किया जा चुका है। इसके तहत सभी की टीबी स्क्रीनिंग की जाएगी। जरूरत के अनुसार जांच- उपचार किया जाएगा। कंपनी की सात यूनिट में करीब चार हजार कर्मचारी हैं।

डा. जैन ने बताया- कंपनी का मकसद है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी टीबी को लेकर जागरूक रहें। सभी को इसकी जानकारी रहे कि टीबी के प्राथमिक लक्षण क्या हैं। अपने अथवा किसी सहयोगी में टीबी के लक्षण नजर आएं तो वह तुरंत जांच कराएं। यदि जांच में टीबी की पुष्टि होती है तो तुरंत उपचार कराएं। उन्होंने बताया तुरंत उपचार होने से टीबी मरीज से फैलने वाला संक्रमण रुक जाता है। आमतौर पर दवा शुरू होने के दो सप्ताह से एक माह के भीतर संक्रमण फैलना बंद हो जाता है। उपचार के अभाव में एक टीबी मरीज 10  से 15 लोगों को संक्रमित कर देता है।

जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि कंपनी में अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण के दौरान टीबी के लक्षण के बारे में बताया जा चुका है। दो सप्ताह से अधिक खांसी बुखार रहना वजन कम होना  रात में सोते समय पसीना आना सीने में दर्द रहना आदि टीबी के लक्षण हैं।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग