दुकानें बंद धरना जारी नही सहेंगे प्राधिकरण की मनमानी।

Eros Times: नोएडा। जनता शेड्स सेक्टर -9 में आज सीलिंग को लेकर व्यापारियों लगातार दूसरे दिन जबरजस्त विरोध प्रदर्शन किया ओर नोएडा प्राधिकरण की दमनकारी नीतियों के खिलाफ जमकर नारे बाजी की । आज नोएडा प्राधिकरण के सीलिंग दस्ते को बालाजी सेनेटरी जी-24, को प्राप्त नोटिस के अनुसार आना था इसी को देखते हुए सुबह से ही व्यापारी एकत्रित होने लगे ओर लगभग 500 से ज्यादा व्यापारी एकत्रित हुये। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल एनसीआर द्वारा जनता शेड्स को समर्थन देते हुए एनसीआर अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ सेक्टर-9 की नही है अपितु पूरे नोएडा की है उन्होंने प्राधिकरण के अधिकारियों को सीलिंग नही करने आग्रह किया साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सभी व्यापारियों को अपने हक के लिये हर स्तर पर साथ रहने की जरूरत है चाहे वह जनप्रतिनिधि हों , नोएडा विकास प्राधिकरण एवं अन्य प्रसाशनिक अधिकारी हों उन्हें अपना पक्ष मजबूती से रखना चाहिए। इसी कड़ी में व्यापारियों द्वारा मानव सृंखला बनाकर भी विरोध प्रदर्शन किया गया। जनता शेड्स के महासचिव सतनारायण गोयल ने कहा कि हम सीलिंग का विरोध करते हैं किसी भी सूरत में सीलिंग नही होने देंगे प्राधिकरण की कार्यवाही एकतरफा है वह व्यापारियों को अपनी दमनकारी नीतियों से कुचलना चाहता है विगत 25 वर्षों से लगातार सेक्टर 9 को कॉमर्शियल घोषित करने की मांग व्यापारियों द्वारा की जा रही है जिसका प्राधिकरण द्वारा कोई हल नही निकाला है। खबर लिखे जाने तक नोएडा विकास प्राधिकरण का दस्ता ओर व्यापारी दोनों ही सेक्टर 9 में डेरा डाले हुए हैं व्यापारियों ने दुकानों को बंद कर जी -24 के समक्ष अनिश्चित काल के लिए धरने पर बैठने का आह्वान किया है। उनका कहना है जब तक सेक्टर 9 की समस्या का समाधान नही होगा   तब तक धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन प्रातः 9 बजे से प्रतिदिन समस्या के समाधान ना होने तक जारी रहेगा।
इस अवसर पर सुनील गुप्ता, धर्मपाल गोयल, रविश दीक्षित, वेदप्रकाश गोयल, जय प्रकाश गर्ग, मुन्ना गर्ग, सुनील अग्रवाल, राधा किशन गर्ग, विनय गुलाटी, अनुराग सूद, गौरव गोयल, मनोज कौशिक, पवन खुराना, चन्द्रप्रकाश गौड़, महासचिव सुधीर पोरवाल, मुकेश गर्ग,हाजी सलाउद्दीन, शहरोज सैफी , यूनिस सैफी ,फिरोज सैफी ,बाबूदीन सैफी, राकेश अग्रवाल, रविन्द्र शर्मा, अमित कथूरिया, अशोक गुप्ता , राजीव गोयल, राहुल भाटिया, सुभाष चोपड़ा, हाजी शकील अहमद, सहित सेकड़ो व्यापारी मौजूद रहे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग