नोएडा।
सेक्टर-117 निवासी कल्याण समिति की वार्षिक आम सभा आज बड़े ही अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
सभा का शुभारंभ अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव द्वारा सभी निवासियों के स्वागत के साथ किया गया। इसके उपरांत नवनिर्वाचित सदस्यों का परिचय कराया गया।
अध्यक्ष श्री यादव ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 में समिति द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी।
वहीं महासचिव श्री रामेश्वर शर्मा ने आगामी वर्ष के लिए प्रस्तावित कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की।
कोषाध्यक्ष श्री अवधेश कुमार पाठक ने वित्तीय वर्ष का ऑडिटेड बैलेंस शीट व लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया।
सभा में प्राचीन सनातन धर्म मंदिर के जीर्णोद्धार उपरांत नवनिर्मित भवन से संबंधित आय-व्यय का लेखा-जोखा भी रखा गया, जिसे निवासियों ने ध्वनिमत से स्वीकृति दी।
निवासियों ने रखे महत्वपूर्ण सुझाव
सभा में सुरक्षा और आवारा कुत्तों की समस्या प्रमुख मुद्दे रहे।
निवासियों ने आरडब्ल्यूए को निम्नलिखित सुझाव दिए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया —
-
भविष्य की सुरक्षा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तीन नए गेटों का निर्माण।
-
पुराने गेटों व गार्ड रूम की रिपेयरिंग और पेंटिंग।
-
आगंतुकों की जांच के लिए तीनों गेटों पर इंटरकॉम सुविधा।
-
सेक्टर में लगे 45 CCTV कैमरों की रिपेयर और वायरिंग को नई आर्म्ड केबल से बदलना।
-
गेट नंबर-01 का भव्य रूप में पुनर्निर्माण।
-
मेंटेनेंस डिफॉल्टरों की सूची हर महीने प्रत्येक गेट पर प्रदर्शित करना।
-
जनवरी 2026 से मेंटेनेंस चार्ज वार्षिक की बजाय मासिक आधार पर वसूलना।
इन सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से पारित किया गया।
सभा के अंत में निवासियों ने RWA के कार्यों की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि —
“हम सब मिलकर सेक्टर-117 को एक आदर्श और उन्नत सेक्टर बनाएंगे।”
समापन भाषण में अध्यक्ष एडवोकेट कोसिंदर यादव ने कहा —
“यह सेक्टर हम सबका है, इसकी बेहतरी के लिए हम सबको एकजुट होकर निरंतर प्रयास करने होंगे। सामूहिक सहयोग ही सेक्टर की खुशहाली और विकास की कुंजी है।”






