21वाँ त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास गोविंदपुरम में मनाया गया

Eros Times: गाजियाबाद। आर्य समाज गोविंदपुरम के तत्वावधान में 21वाँ त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से एसजी बेनीफिट सोसायटी रोड न 2, गोविंदपुरम में मनाया गया।जिसके अन्तर्गत महायज्ञ स्वामी सच्चिदानंद के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। आज के मुख्य यज्ञमान श्रीमती वीना त्यागी एवं पंकज त्यागी, सुधा तेवतिया एवं अमित तेवतिया, गीतांजलि पंवार एवं  सतीश पंवार, तनुजा सिंघल एवं राजेश गोयल रहे।सुप्रसिद्ध भजनोपदेशक पं कुलदीप विद्यार्थी ने कहा कि आर्य समाज परमात्मा की वाणी वेद का प्रचार और प्रसार करता है। वैदिक जीवन पद्धति में शरीर,मन और आत्मा की उन्नति करना संस्कार है, संस्कार से संस्कृति बनती है। कुलदीप विद्यार्थी,कल्याण देव एवं गायिका छवि आर्या के मधुर भजनों को सुनकर श्रोता झूम उठे।

वैदिक विद्वान आचार्य चन्द्र पाल शास्त्री ने कहा कि वैदिक जीवन पद्धति के माध्यम से व्यक्ति, समाज और राष्ट्र का निर्माण’ हो सकता है।उन्होंने बताया कि भारतीय जन, भारतीय संस्कृति और भारतीय भूमि इन तीनों के सामुच्य को राष्ट्र कहते हैं। विद्वान, विचारशील चिंतन सहित लोगों के समूह को समाज कहते हैं। अपने कार्य व्यवहार को विचार कर जो करता है वह मनुष्य है। जो मात्र देखता है, अंधानुकरण करता है वह पशुवत्त है। प्रत्येक राष्ट्र की इकाई मनुष्य होता है और राष्ट्र मनुष्यों से बनता है, यदि मनुष्य विचारशील हो जाएं तो राष्ट्र का निर्माण हो जाता है। हमारे पूर्वजों, ऋषियों ने जो चिन्तन दिए हैं वह संस्कृति है। वैदिक पद्धति को अपनाकर हम राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने वैदिक संस्कृति को अपनाने पर बल दिया।

महायज्ञ के ब्रह्मा एवं मुख्य वक्ता स्वामी सच्चिदानंद में कहा कि वर्तमान में भारतीय वैदिक संस्कृति अपने अस्तित्व के लिए संघर्षरत है,सफलता तभी मिल सकती है जब हम वैदिक जीवन दर्शन के सूत्र अपने जीवन में अपना लें।यह भी आह्वान किया गया कि युवा ही नहीं वरिष्ठ नागरिक भी जितनी ऊर्जा और समय है वह राष्ट्र और समाज की सेवा में लगाएं तो शेष जीवन सार्थक होगा।

चौधरी सत्यवीर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सुन्दर आयोजन के लिए आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देव पूजा,संगतीकरण ओर दान से राष्टोत्थान होगा।अंध विश्वासों से राष्ट्रोन्नती नहीं हो सकती, वेदपथ के राही बनकर आगे बढ़ेंगे तो कल्याण होगा।               

मंच का कुशल संचालन प्रधान राजेंद्र कुमार सिंह ने किया।उन्होंने सहयोगियों,दानदाताओं,अतिथयों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री श्रद्धानंद शर्मा,सेवा राम त्यागी,राम निवास त्यागी, प्रवीण आर्य,डा प्रमोद सक्सेना,नरेन्द्र पांचाल, वीके धामा, बृजपाल गुप्ता, लक्ष्मण सिंह चौहान, सुमन चौहान, महीपाल तोमार, कृपाल सिंह वर्मा, विजेन्द्र सिंह, सतीश आर्य, कुसुम सिरोही, पूनम चौधरी, आराधना सिंह एवं प्रवीण आर्य आदि उपस्थित रहे।

 

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग