Eros Times: गाज़ीपुर थाना भांवरकोल एक अदद तमंचा व 01 अदद कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह गाजीपुर आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मु0बाद निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 29.06.20323 को उ0नि0 ओमकार तिवारी चौकी प्रभारी मच्छटी मय हमराह चेकिंग के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस- वे अन्डर पास शेरपुर रोड के दक्षिणी किनारे पर सड़क के मध्य बहद ग्राम कुण्डेसर से अभियुक्त गोविन्द कन्नौजिया पुत्र स्व0 वशिष्ठ कन्नौजिया निवासी ग्राम कुण्डेसर थाना भाँवरकोल जनपद गाजीपुर को मय एक अदद जिन्दा तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।






