टेनिस : अमेरिका के जॉन इस्नर सेमीफाइनल में, एटीपी टूर की उम्मीदें कायम

पेरिस। अमेरिका के जॉन इस्नर ने यहां पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से नंबर वन खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल के हटने के बीच अपने अभियान को आगे बढ़ाते हुये सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है तथा एटीपी टूर फाइनल्स के लिये भी अपनी उम्मीदें कायम रखी हैं। जॉन इस्नर ने अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो को तीन सेटों के कड़े संघर्ष में 6-4 6-7 6-4 से हराकर पुरूष एकल के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं नडाल के अचानक टूर्नामेंट से हटने से बाकी खिलाड़ियों में यहां खिताब जीतने की होड़ बढ़ गयी है। 

Image result for अमेरिका के जॉन इस्नरअमेरिकी खिलाड़ी गत वर्ष यहां उपविजेता रहे थे और उन्हें यदि लंदन में 12 से 19 नवंबर तक चलने वाले सत्र के आखिरी एटीपी टूर फाइनल्स में जगह बनानी है तो पेरिस मास्टर्स का खिताब जीतना होगा। ऐसे में उन्हें शीर्ष स्पेनिश खिलाड़ी के हटने से फायदा मिल सकता है। पोत्रो यदि यहां विजयी रहते तो उनका एटीपी में स्थान पक्का हो सकता था लेकिन नौवीं सीड इस्नर ने सर्बियाई क्वालिफायर फिलीप क्राजिनोविच के साथ सेमीफाइनल में मुकाबला सुनिश्चित कर लिया है। क्राजिनोविच को नडाल के हटने से अंतिम चार में जगह मिली है।

  • Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 18 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 63 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 19 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 38 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 28 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग