नेवाली फिल्म ‘लावस्ते’ के लिए दिल्ली में टीजर जारी किया

Eros Times: हाल ही में एडिव प्रोडक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ने आधिकारिक तौर पर अपनी आनेवाली फिल्म ‘लावस्ते’ के लिए दिल्ली में टीजर जारी किया। कनॉट प्लेस के पीवीआर प्लाजा में यह  कार्यक्रम आयोजित किया गया। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिये निर्देशक सुदेश कनौजिया और निर्माता आदित्य वर्मा हमारे समाज में लावारिस लाशों की अनकही त्रासदी दिखाने वाली अनूठी कहानी लेकर आए हैं।

‘लावस्ते’ छत्तीसगढ़ के बी.टेक स्नातक सत्यांश की कहानी कहती है। अपने शहर में नौकरी न मिलने की वजह से सत्यांश सपनों के शहर मुंबई आता है। यहां उसे नौकरी तो मिलती है लेकिन न तो इज्जत मिलती है और न अच्छा पैसा। वहां दूसरी तरफ गांव में बैठा उसका परिवार पैसे की तंगी से जूझ रहा है। इन सबकी टेंशन में सत्यांश कई और पार्ट टाइम करना शुरू कर देता है। इसके बाद उसे एक और नौकरी के बारे में पता चलता है, जहां अच्छी सैलरी मिल रही है, लेकिन वह काम होता है लावारिस लाशों को उठाने का। एक बार वह इस काम की वजह से पीछे हटने की कोशिश करता है, लेकिन अपनी घर की जिम्मेदारियों के चलते वह लावारिस लाशों को उठाने की नौकरी करना शुरू कर देता है। इस काम को करते हुए सत्यांश को जिंदगी के बारे में बहुत चीजें देखने को मिलती हैं। तकलीफे क्या होती हैं, परिवार, पैसा खुशी क्या होती है… सत्यांश को लावारिस लाश उठाते समय सबका एहसास होता है। इतनी दयनीय स्थिति देख उसका दिल पिघल जाता है और वह समाज में कुछ नया करने की ठान लेता है। इसके बाद वह ‘लावस्ते’ नाम से कंपनी बनाता है, जहां हर लावारिस लाश का अंतिम संस्कार किया जाता है। धीरे-धीरे सत्यांश की यह संस्था पूरे देश में फैल जाती है और वह कामयाब होने लगता है। लेकिन, इस बीच वह अपने मां-बाप से दूर होने लगता है। वहीं, उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा होता है कि वह अपने मां-बाप के शवों का ही अंतिम संस्कार नहीं कर पाता। कुल मिलाकर फिल्म का उद्देश्य लावारिस लाशों की खातिर लोगों को एकजुट करने के साथ समाज में मौजूद अमानवीयता और त्रासदी पर प्रकाश डालना है।

ओंकार कपूर, मनोज जोशी, बृजेंद्र काला, उर्वशी एस. शर्मा, शुभांगी लतकर और आदित्य वर्मा अभिनीत ‘लावस्ते’ 26 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में मनोज नेगी ने संगीत दिया है, जिसके गीतों को प्लेबैक की दुनिया के दिग्गज सोनू निगम

कैलाश खेर और स्वानंद किरकिरे ने आवाज है। फिल्म का वितरण जंपिंग टोमैटो स्टूडियो ने किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते द्वारा विशेष रेडियो श्रृंखला ‘सलाम शक्ति’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 19 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 64 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 13 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 20 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 39 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग