गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र मे चोरी की घटनाएं रूकने का नाम नहीं ले रही है भैंस चोरी दुकान मे चोरी तो कभी घर मे चोरी चोरो के हौसले इतने बुलंद है की पुलिस की गस्ती के बावजूद अपने मंसुबे पर कामयाब हो ही जाते हैं।
EROS TIMES:एक बार फिर चोरो ने बिरनो थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाल सराय निवासी आयुष सिन्हा पुत्र स्व शंकर नाथ सिन्हा के बंद घर को चोरों ने पुरी तरीके से खंगाल दिया इस घटना की जानकारी देते हुए पिङित आयुष सिंहा ने बताया की हमारी शादी बिते दिसंबर माह मे थी इसके बाद हम सभी परिवार के साथ दिल्ली चले गए इसी बीच चोरो ने मौका पाकर घर के पिछे से छत के सहारे घर मे घुसकर दुल्हन की लाखो की ज्वैलरी समेत कुछ नगदी व मोटर पंप एल इ डी टीवी ले उङे। बिते सोमवार को जब पिङित की मा घर आई तो उन्होने देखा की घर मे दुल्हन के कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है यह देखकर वह परेशान हो गई घर मे जाकर देखी तो बक्सा बेड सहित सारे सामान बिखरे पङे है और ज्वैलरी भी गायब थी ईस घटना की जानकारी आस पास लोगो को भी दिया। लेकिन कुछ पता नही चल पाया पिङित आयुष ने घटना की जानकारी बिरनो पुलिस को दिया।
इस बाबत पुछे जाने पर बिरनो थानाध्यक्ष कृपेन्द्र प्रताप सिंह ने चोरी की घटना की जानकारी प्राप्त हुई है बहुत जल्द जांच पड़ताल कर मामले का खुलासा किया जाएगा ।






