अरविंद केजरीवाल के कामों को आगे बढ़ाते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

अरविंद केजरीवाल  के कामों को आगे बढ़ाते हुए  स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने देर रात को जीटीबी, जग प्रवेश चंद्र और अरुणा असफ अली अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज का निर्देश, सीधे बड़े अस्पतालों में रेफर करने की परिपाटी से बचें अस्पताल
मरीजों को सीधे बड़े अस्पतालों में रेफर करने के बजाय छोटे अस्पतालों में इलाज-मेडिकल टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई जाए
स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिको-लीगल मामलों में कानूनी प्रक्रिया तुरंत पूरा होते ही मरीजों को तत्परता से राहत पहुंचाने के दिए निर्देश
अस्पतालों में कई वरिष्ठ डॉक्टर्स मिले नदारद, डॉक्टर्स की लापरवाही के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई
जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले हर एक मरीज को बेहतर इलाज मिले, इस पर विशेष फोकस किया जाए
Eros Times:  दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज मंगलवार देर रात जीटीबी, जग प्रवेश चंद्र और अरुणा आसफ अली अस्पताल का औचक निरीक्षण करने पहुंचे। इस समय अस्पतालों में लोग इमरजेंसी में एडमिट किए जाते हैं । मरीज़ों को तुरंत राहत देनी प्राथमिकता होती है । कई बार बड़ी बड़ी सर्जरी रात को ही करनी पड़ती है ।इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को मरीजों के इलाज व जांच के लिए सीधे बड़े अस्पतालों में रेफर करने की परिपाटी से बचने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मरीजों को डायरेक्ट बड़े अस्पतालों में रेफर करने के बजाय अस्पताल प्रशासन अपने स्तर पर भी छोटे अस्पतालों में अच्छे इलाज की सुविधा मुहैय्या कराने की कोशिश करें। दिल्ली के छोटे अस्पताल भी प्राइवेट  लैब में मरीजों को एमआरआई, सीटी स्कैन, रेडियो न्यूक्लोटाइड स्कैन सहित अन्य टेस्ट के लिए भेज सकते हैं । डाक के तहत ये सुविधा निःशुल्क उपलब्ध है ।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आदेश है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज व मेडिकल टैस्ट के लिए दर-दर न भटकना पड़े। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने मेडिको-लीगल मामलों में कानूनी प्रक्रिया तुरंत पूरा होते ही मरीजों को तत्परता से राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल प्रशासन को अव्यवस्थाओं को दूर कर मरीजों को किफायती व गुणावत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने और साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए कहा।
अनुपस्थित डॉक्टरों की लापरवाही के खिलाफ होगी उचित कार्रवाई
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज मंगलवार रात को अचानक जीटीबी अस्पताल, नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के जगप्रवेश चंद्र और अरुणा आसफ अली अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अस्पतालों के विभिन्न वार्डों का दौरा किया। इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और अस्पतालों की व्यवस्थाओं को बारीकी से जांचा। इस दौरान अस्पतालों में कई वरिष्ठ डॉक्टर्स नदारद मिले, इस पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने अनुपस्थित डॉक्टरों की लापरवाही के खिलाफ उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अस्पतालों में कई बैड पर बैडशीट नहीं बदली गई थी। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गंदी बैडशीट पर लेटने से मरीजों में संक्रमण की संभावना बनी रहना लाजिमी हैं। अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि मरीजों की बैडशीट को प्राथमिकता के अधार पर बदला जाए।
ज्यादा से ज्यादा मरीजों को मिले मुफ्त इलाज व फ्री मेडिकल टैस्ट की सुविधा
स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पतालों में एक्स-रे मशीन व अन्य उपकरणों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली। मॉनिटर मशीन फंक्शनल न होने पर उसे तुंरत ठीक करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अस्पतालों में शाम को आने वाले मरीजों को अगर अल्ट्रासाउंड, सीटी-स्कैन सहित अन्य मेडिकल टैस्ट की जरूरत होती है, तो मरीजों को सीधे बड़े अस्पतालों में रेफर करने के बजाय अस्पताल प्रशासन इसे अपने स्तर पर भी छोटे अस्पतालों में इलाज की सुविधा मुहैय्या कराएं। ये मेडिकल टैस्ट  आसपास के छोटे अस्पताल या प्राइवेट लैब में रेफर किया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा मरीज इस निःशुल्क सुविधा का फायदा उठा सके।
इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मेडिको-लीगल केस से संबधित सभी मेडिकल रिपोर्ट्स चेक की। ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सबकुछ व्यवस्थित तरीके से चल रहा है। ऐसे में मेडिको-लीगल मामलों में कानूनी प्रक्रिया तुरंत पूरा होते ही अस्पताल प्रशासन की ओर से मरीजों को तत्परता से राहत पहुंचाई जाए।
जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मरीजों की सेवा भगवान की सेवा है। मरीजों के साथ मधुरता से व्यवहार किया जाए तो आधा रोग तो वैसे ही दूर हो जाता है, उनके साथ सेवाभाव से व्यवहार किया जाना आवश्यक है। केजरीवाल सरकार के लिए स्वास्थ्य प्राथमिकता का क्षेत्र है। इसलिए लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाले आहार में क्वालिटी से कोई समझौता नहीं होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य दिल्ली के सरकारी अस्पतालों को पूरे देश में सबसे बेहतरीन अस्पतालों में से एक बनाना है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली के अस्पतालों में ट्रीटमेंट फेसिलिटी को और सुगम बनाया जा रहा है। साथ ही मौजूदा अस्पतालों में जरूरी बदलाव करके उन्हें वातानुकूलित बनाया जा रहा है।
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग