पटपड़गंज स्थित 2.4 एमजीडी क्षमता वाले भूमिगत जलाशय (यूजीआर) का औचक निरीक्षण

मनीष सिसोदिया के आदेश पर जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज यूजीआर का औचक निरीक्षण कर पेयजल से जुड़ी समस्याओं के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश

यूजीआर में पानी का स्तर घटने के चलते विधानसभा के कुछ इलाकों में नहीं हो पा रही थी पानी की सुचारू सप्लाई 

जल मंत्री ने डीजेबी अधिकारियों को पानी की कमी के कारणों का पता लगाकर फिर से पानी के फ्लो को रीस्टोर करने के निर्देश दिए

पटपड़गंज के लोगों को पानी और कम प्रेशर की दिक्कत से जल्द मिलेगी राहत

दिल्ली में पानी की गुणवत्ता की आनलाइन निगरानी के लिए कच्चे पानी के स्रोत, सभी जल शोधन संयंत्र और भूमिगत जलाशयों में सेंसर लगाए जाएंगे

दिल्ली में हर घर को साफ और भरपूर पानी उपलब्ध कराने के लिए केजरीवाल सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर काम कर रही है

Eros Times: मनीष सिसोदिया के निर्देशों का पालन करते हुए जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को पटपड़गंज स्थित 2.4 एमजीडी क्षमता वाले भूमिगत जलाशय (यूजीआर) का औचक निरीक्षण किया। साथ ही दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को जल्द से जल्द इलाकों के लोगों की पेयजल से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पटपड़गंज विधानसभा के कई निवासियों द्वारा पानी की आपूर्ति की शिकायतें आ रही थी। ऐसे में लोगों की शिकायतों का तुरंत निस्तारण करने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जल मंत्री सौरभ भारद्वाज को मनीष सिसोदिया जी ने संदेश भिजवाया था । और सौरभ भारद्वाज स्वयं पत्परगंज यूजीआर की स्थिति का जायजा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने डीजेबी अधिकारियों को पानी की कमी के कारणों का पता लगाने और पानी के फ्लो को रीस्टोर करने के लिए कहा। 

जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि केजरीवाल सरकार द्वारा पटपड़गंज में 2.4 एमजीडी क्षमता वाला भूमिगत जलाशय (यूजीआर) बनाया गया है। इसका मुख्य मकसद गर्मियों में पटपड़गंज और उससे सटे अन्य इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए पानी का संकट दूर करना है। इस यूजीआर के जरिए पटपड़गंज, पांडव नगर, मयूर कुंज, प्रताप विहार, पटपड़गंज गांव, चिल्ला गांव, शशि गार्डन समेत आस-पास की आठ कॉलोनियों और मयूर विहार फेज-1 की 31 सोसायटियों में पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन पिछले कुछ समय से यूजीआर में पानी का स्तर घट गया है। कुछ जगहों पर लीकेज के चलते प्रेशर कम है। इसी वजह से विधानसभा के कुछ इलाकों में पानी की सुचारू सप्लाई नहीं हो पा रही है।

उन्होंने बताया कि पानी के घटते स्तर के कारणों का पता लगाकर फिर से पानी के फ्लो को रीस्टोर किया जाएगा। साथ ही लीकेज की समस्या का तुरंत निस्तारण कर पेयजल संकट को दूर किया जाएगा। ताकि इलाके के लोगों को पानी की दिक्कत ना हो। पानी का प्रेशर भी ठीक होने के साथ क्वालिटी भी बेहतर होगी। 

दिल्ली में पानी की उपलब्धता में कोई कमी नहीं होने देगी केजरीवाल सरकार

जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि राजधानी दिल्ली में हर घर को साफ और भरपूर पानी उपलब्ध कराने के लिए केजरीवाल सरकार विभिन्न परियोजनाओं पर युद्धस्तर पर काम कर रही है। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में ट्यूबवेल लगाए जा रहे। ताकि राजधानी में पानी की मांग को पूरा करने में मदद मिल सके और गर्मियों में दिल्ली में पानी की उपलब्धता में कोई कमी ना हो। इसके अलावा जल्द ही दिल्ली में पानी की गुणवत्ता की आनलाइन निगरानी की जाएगी। इस काम के लिए कच्चे पानी के स्रोत, सभी जल शोधन संयंत्र और भूमिगत जलाशयों में सेंसर लगाए जाएंगे। इससे पानी की गुणवत्ता की वास्तविक समय में निगरानी हो सकेगी। वहीं, दिल्ली सरकार अब कॉलोनियों से भी पानी के सैंपल लेकर उसकी गुणवत्ता की जांच करवाएगी।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग