ब्लॉकबस्टर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के प्रीमियर के लिए दिल्ली पहुंचे-सनी देओल 

Eros Times: सुपरस्टार सनी देओल उर्फ ​​​​तारा सिंह ने अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित सुपरहिट फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ की फिर से रिलीज के लिए दिल्ली, मुंबई और जयपुर में एक विशेष दौरे की शुरुआत की। यह फिल्म, जिसने वर्ष 2001 में रिलीज होते ही दर्शकों के दिलों पर मानो कब्जा सा कर लिया था, की कालातीत कामयाबी का जश्न मनाने और भारतीय सिनेमा इतिहास में इसके महत्व को चिह्नित करने के लिए सिनेमाघरों में दुबारा पेश की जा रही है।

यही वजह रही कि खुद अभिनेता सनी देओल भी अपनी इस प्रतिष्ठित फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ के प्रशंसकों, मीडिया और फिल्मप्रेमियों से जुड़ने के लिए दिल्ली आए और अपने प्रशंसकों और मीडिया के साथ बातचीत की। अपने पसंदीदा सुपरस्टार को देखने के बाद प्रशंसक अपनी उत्सुकता को नियंत्रित नहीं कर सके। कुछ ही समय में वे उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए और गदर अभिनेता पर अपने प्यार की बौछार कर दी।

ऐसा हो भी क्यों नहीं, आखिर दो दशक बाद एक बार फिर से तारा और सकीना की प्रेम कहानी दुनिया के सामने आने के लिए तैयार है।
इस मौके के लिए जी स्टूडियोज ने भी सिनेप्रेमियों के लिए ‘एक खरीदो और एक मुफ्त पाओ’ ऑफर की घोषणा कर तारा सिंह और सकीना की जादुई प्रेम कहानी देखने के लिए उनकी उत्सुकता को बढ़ा दिया। निर्माताओं ने फिल्म को नई पीढ़ियों के लिए अधिक प्रासंगिक और ताजा बनाने के लिए इसमें विभिन्न तकनीक का इस्तेमाल भी किया है। यह फिल्म आज भी वही प्रेम बलिदान और देशभक्ति की महाकाव्य गाथा को दिखाती है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 9 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 71 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 15 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 22 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 41 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग