Eros Times: गाजीपुर भ्रष्टाचार में लिप्त सुहवल थाना पर तैनात उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था जिसमें यह साफ-साफ देखा जा सकता था कि उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव एक व्यक्ति से पैसे ले रहे हैं इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए विभागीय जांच के लिए निर्देशित किया इस घटनाक्रम के बाद पूरे जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।






