Eros Times: नोएडा एक्सटेंशन यूरोकिड्स इकोविलेज 1 में मदर्स डे के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिसमे यूरो किड्स इकोविलेज 1के सभी बच्चों के मदर्स ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। मदर चाइल्ड डुओ, फैशन वाक, सिंगिंग प्रतियोगितओं में बच्चों ने अपने मदर्स के साथ परफॉर्म किया। सभी अभिभावकों के लिए ये एक जज़बाती पल था।
माँ – बच्चों के निस्वार्थ प्रेम को समर्पित इस कार्यक्रम में सुपर मॉम यूरो किड्स 2023 का ख़िताब प्रतिभा ललित डेलीजेंट मदर का ख़िताब रुपाली तथा वर्सटाइल मदर और फ्लोरोसेंट मदर का ख़िताब अनंदिता और प्रियंका बिष्ट को मिला।
कार्यक्रम की कनवीनर मोनिका दोहरे थी। कार्यक्रम में संस्थान की सभी शिक्षिकाए अर्पिता, मोनिका, अंजली,सुरभि, प्रतीक्षा आदि शामिल थे।
नन्हे उभरते कलाकारों के लिए यह प्रतियोगिता बहुत ही उत्साहवर्धक रहा जिसमे सभी प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।






