नोएडा:EROS TIMES: सफायर इंटरनेशनल स्कूल ने चाइल्ड इज अ लीडर के तहत सेक्टर 44 छलेरा बारात घर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया।
जिसमें छलेरा गाँव के गरीब लोगों को गरम कंबल, स्वेटर और खाद्य सामग्री वितरित की गई। यह सामग्री स्कूल अवं स्कूल के छात्रों ने वितरण की।
इस दौरान स्कूल प्रबंधन डॉक्टर स्निग्ध सचदेवा ने चीफ गेस्ट एस ए आर ज़ैदी पूर्व डिरेक्टर इन फाइनेंस यमुना एक्सप्रेस वे अथोरिटी, जय हिन्द जनाब के संपादक मोहम्मद आजाद, एसपी क्राइम प्रीती बाला, समित कई गणमान्य लोगों को प्रतीक चिन्ह के रूप में पौधा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन जीवन कुमार जैन,युवा समाज सेवी आसिम अब्बास, शाहिदा अलीजा, एस ए एम काजमी आदि उपस्थित थे। छात्रों को बताया गया कि गरीबों की मदद के लिए वे सदैव तत्पर रहें।सफायर स्कूल ने जो यह नहीं पहल की है उससे गरीब लोगो को उनकी ज़रुरत का सामान वितरण खुद भी किया और अपने अपने स्कूल के बचो से भी वितरण करवाया इस पहल से स्कूल के छात्रों मे भी एक नई सीख दी। के आप जिस लायक हो उस ही लायक अपने से नीचे वालो की मदद करो।






