गाज़ीपुर बिरनो यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं और गुरुजनों के साथ-साथ अभिभावकों में भी काफी उत्सुकता बनी रही रिजल्ट आने के बाद बौद्ध इंटर कॉलेज सरदारपुर क्यामपुर के छात्र छात्राओं ने विद्यालय और अभिभावक का नाम रोशन किया।
EROS TIMES: बिरनो क्षेत्र में स्थित बौद्ध इंटर कॉलेज शिक्षा क्षेत्र में एक अलग पहचान बनाने में कामयाब हुआ है गांव के बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर अच्छे अंक तक पहुंचाने के लिए गुरुजनों के प्रयास का फल है। विद्यालय की कक्षा दसवीं की मेधावी छात्र छात्राओं में हर्षिका 92.83% , जूही कुशवाहा 89.66% निशा गुप्ता 87.66%, रवि राजभर 86.66%, और रिया वर्मा ने 81.33% अंक प्राप्त करते हुए विधालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया है। वही इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र बृजेश यादव ने 86 % तो प्रतिभा कनौजिया ने 82.6% अंक पाकर सबको चौका दिया है।विद्यालय का नाम रोशन करने वाले छात्र और छात्राओं का माल्यार्पण और मुंह मीठा कराते हुए विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह कुशवाहा ने बताया कि गांव की गलियों से निकलकर आने वाले बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है जिससे बच्चे और अच्छी तैयारी करें और बच्चों के लिए किसी भी प्रकार का सहयोग विद्यालय परिवार करने के लिए हमेशा तत्पर है गरीब परिवार के बच्चों का भविष्य सवारना हमारी मुख्य प्राथमिकता है।






