सीएम केजरीवाल के सख्त निर्देश, हर हाल में दिसंबर तक पूरा हो चंद्रावल प्लांट, 22 लाख घरों तक पहुंचेगा साफ पानी

सीएम केजरीवाल ने चंद्रावल में 105 एमजीडी के नए बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज दौरा कर प्रगति की समीक्षा की
 प्रोजेक्ट की धीमी कार्य प्रगति पर सीएम ने जताई नाराजगी, सीएम ने 24 घंटे में प्रोजेक्ट को दिसंबर तक पूरा करने का प्लान मांगा
 हमारा लक्ष्य दिल्ली के हर घर तक साफ़ पानी पहुंचाया जाए
Eros Times: अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली के हर घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने को लेकर युद्ध स्तर पर काम कर रही है। दिल्ली के हर घर तक भरपूर पानी कैसे पहुंचाया जाए, इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए दिल्ली सरकार कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट को अपग्रेड भी कर रही है। इसी के तहत बुधवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने चंद्रावल में 105 एमजीडी के नए बन रहे डब्ल्यूटीपी यूनिट का दौरा कर उसकी प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जल मंत्री सौरभ भारद्वाज, डीजेबी के सीईओ और डीजेबी के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। सीएम अरविंद केजरीवाल ने समीक्षा के दौरान पाया कि चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट प्रोजेक्ट की प्रगति निर्धारित समय सीमा के अनुसार नहीं हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। सीएम ने इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही एजेंसी से 24 घंटे के अंदर एक विस्तृत प्लान सौंपने के सख्त निर्देश दिए, जिससे इसे दिसंबर तक पूरा किया जा सके। इस दौरान सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चंद्रावल प्लांट के निर्माण कार्य की समीक्षा की और इसे दिसम्बर 2023 तक पूरा करने के निर्देश दिए। इसके शुरू होने से दिल्ली के 22 लाख लोगों को उनके घर में साफ़ पानी मिलने लगेगा। हमारा लक्ष्य दिल्ली के हर घर तक साफ़ पानी पहुंचाना है। इस दिशा में दिल्ली सरकार दिन-रात काम कर रही है।
दरअसल अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली के हर घर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है। दिल्ली में पानी की उपलब्धता बढ़ाने और हर घर तक साफ पानी पहुंचाने को लेकर कई प्रोजेक्ट्स चल रहे हैं। इन प्रोजेक्ट्स पर मुख्यमंत्री खुद नजर रखे हुए हैं और समय-समय पर उनकी प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। जिससे कि प्रोजेक्ट को समय से पूरा कर दिल्ली के नागरिकों को पर्याप्त मात्रा में साफ पानी उनके घर में मुहैया कराया जा सके। इसी परिप्रेक्ष्य में कई वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स को भी अपग्रेड किया जा रहा है ताकि पानी को ट्रीट करने की उनकी क्षमता को बढ़ाता जा सके। इसी के मद्देनजर चंद्रावल ट्रीटमेंट प्लांट को भी अपग्रेड किया जा रहा है। इसे पूरी तरह से अपग्रेड कर नया बनाया जा रहा है। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता 105 एमजीडी की हो जाएगी और इससे दिल्ली के करीब 22 लाख लोगों को उनके घर में साफ पानी मिल सकेगा।
चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के प्रोजेक्ट को दिसंबर 2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी प्रगति का जायजा लेने आज सीएम अरविंद केजरीवाल ने मौका मुआयना किया। उन्होंने समीक्षा के दौरान पाया कि कार्य की प्रगति टाइम लाइन के अनुसार नहीं है। इस पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई और प्रोजेक्ट पर काम कर रही एजेंसी को दिसंबर 2023 तक प्रोजेक्ट को पूरा करने को लेकर 24 घंटे के अंदर प्लान बनाकर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
 सीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे साइट पर तुरंत मैनपावर और मशीनरी बढ़ाएं और किसी भी तरह की ढिलाई की गुंजाइश न छोड़ें। उन्होंने कहा कि मैं खुद एक इंजीनियर हूँ। मैं समझता हूं कि प्रोजेक्ट स्थल पर कैसे कार्य करते हैं। हम ठेकेदार की ओर से किसी भी प्रकार की कमियों को बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस स्तर पर किसी भी देरी के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम ने अधिकारियों को मौजूदा व्यवस्था पर असंतोष जताते हुए प्लांट में अमोनिया ट्रीटमेंट के प्रावधान शामिल करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को ऐसी प्रणाली स्थापित करने के लिए विशेषज्ञों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के लिए कहा, जो पानी में मौजूद अमोनिया को ट्रीट कर सके।
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “चंद्रावल में 105 एमजीडी के नए बन रहे वेटर ट्रीटमेंट प्लांट का आज दौरा किया और उसकी प्रगति की समीक्षा की। इस यूनिट को दिसम्बर 2023 तक बनाकर तैयार करने के निर्देश दिए। इसके शुरू होने से दिल्ली के 22 लाख लोगों को उनके घर में साफ़ पानी मिलेगा। हमारा लक्ष्य दिल्ली के हर घर तक साफ़ पानी पहुंचाना है।”
बता दें कि इस वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में कैस्केड जलवाहक, मानसून के मौसम के दौरान अवसादन के लिए प्री-सेटलिंग टैंक, और प्राथमिक या मध्यवर्ती कीटाणुशोधन के साथ-साथ रंग और गंध हटाने के लिए एक ओजोनेशन जनरेशन सिस्टम शामिल है। अन्य उपचार इकाइयों में रेत और दानेदार सक्रिय कार्बन का उपयोग करते हुए एक ओजोन संपर्क टैंक, फ्लैश मिक्सर, फ्लोक्यूलेशन और सेटलिंग इकाइयां, एक प्लेट सेटलर और रैपिड ग्रेविटी फिल्ट्रेशन सिस्टम शामिल हैं। इसके अलावा, डब्ल्यूटीपी में क्लोरीन संपर्क साफ पानी का भंडार, ट्रीटेड जल संचरण के लिए एक पंप हाउस, रासायनिक प्रणाली के साथ एक रासायनिक हाउस और हरित निर्माण सामग्री से निर्मित एक प्रशासनिक भवन भी है। इसके अतिरिक्त, एक 8 एमजीडी का रीसायकल प्लांट जो हाल ही में निर्मित 182 एमएलडी क्लैरिफायर से नवनिर्मित संयंत्रों के साथ एकीकृत किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में चंद्रावल वाटरवर्क्स मैनेजमेंट सेंटर (सीडब्ल्यूएमसी) की स्थापना भी शामिल है, जिसमें हार्डवेयर, स्काडा सॉफ्टवेयर और पानी की मांग के पूर्वानुमान और योजना, ऊर्जा प्रबंधन, पानी की कमी और दबाव प्रबंधन के लिए अतिरिक्त एप्लिकेशन सॉफ्टवेयर शामिल हैं। वहीं सीडब्ल्यूएमसी भविष्य में दिल्ली जल बोर्ड के अन्य वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने के साथ चंद्रावल कमांड क्षेत्र की तीन वितरण प्रणालियों को कवर करेगा।
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 29 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग