Eros Times: जंगीपुर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के प्रयागराज में होने वाला 27 अक्टूबर को सम्मेलन के तैयारी को लेकर जंगीपुर स्थित मार्टन पब्लिक स्कूल में एक कार्यक्रम संपन्न हुई। जिसमें विधानसभा जंगीपुर के मौजूद पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार के गुणवत्ता पूर्ण मानकों के अनुसार समाज के गरीब और कमजोर लोगों के लिए चलाए गए कार्यक्रमों पर भी चर्चा हुई। इस मौके पर मुख्य वक्ता जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने बताया कि 2014 के बाद में विकास कार्यों का जो मापकता तय हुई है उससे देश की बुनियाद और समाज का हर वर्ग मजबूत हुआ है।

मण्डल अध्यक्ष मन्नू राजभर ने कहा कि देश का आज आर्थिक विकास दर लगातार बढ रहा है हर जाति वर्ग के लोगों का विकास और सामाजिक सम्मान समृद्ध हुआ है।बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं वंदेमातरम गायन से हुआ। संचालन भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने किया। बैठक में अभिमन्यु सिंह मन्नू ,रंजू शर्मा, प्रमोद सिंह, विधानसभा मीडिया संयोजक प्रमोद राय, सह संयोजक रमेश सिंह, दारा सिंह ,सुदर्शन कुशवाहा ,कार्तिक कुमार, पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि लाल जी गुप्ता, सुनील गुप्ता एवं मंडल के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।






