कांग्रेस के न्याय संकल्प सम्मेलन के लिए प्रदेश कांग्रेस ने 20 हजार से भी अधिक कार्यकर्ताओं को पास जारी किए।

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने वरिष्ठ नेताओं के साथ गीता कालोनी के रामलीला मैदान का दौरा कियाz


1000 से भी अधिक कार्यकर्ता गीता कॉलोनी रामलीला मैदान में रैली की तैयारियों में जुटे हुए है– समस्त क्षेत्र कांग्रेसमय हुआउत्सव का माहौल।


Eros Times: नई दिल्ली |पूर्वी दिल्ली के गीता कालोनी रामलीला मैदान में कांग्रेस के न्याय संकल्प सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रुप देने के लिए आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं के साथ रैली स्थल का जायजा लिया और बारिश के कारण खराब हुए मैदान को देखा, जिसे कल पूरी रात सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने स्वयं श्रमदान करके जमना सेंट (रेती) डालकर पूरे मैदान को साफ सुथरा व सीलन विहिन बना दिया है। न्याय संकल्पसम्मेलन को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सम्बोधित करेंगे।

पूर्वी दिल्ली, उतर पूर्वी दिल्ली व यमुना पार के समस्त क्षेत्र को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडे, पोस्टरों, व बैनरों से पाट दिया है जिससे पूरा क्षेत्र कांग्रेसमय हो गया है। सैकड़ों कार्यकर्ता समस्त क्षेत्र में सम्मेलन की तैयारियों के सिलसिले में टोलियां बनाकर न केवल प्रचार कर रहे है बल्कि मुख्य सड़कों व गलियों में जब कार्यकर्ता झंडे लगाते है तो स्थानीय लोग उनसे झंडे लेकर अपनी इच्छा से कांग्रेस का झंडा अपने घरों पर लगा रहे है। लम्बे समय के बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा इतने बड़े आयोजन के प्रति आम जनता में भारी उत्साह है और चौतरफा लोग सम्मेलन को लेकर चर्चा कर रहे है।

वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक मुकेश शर्मा ने रैली स्थल का दौरा करने के बाद बताया कि पूरे मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सह-सम्मान बैठाने के लिए जहां एक ओर हजारों कुर्सियां लगाई गई है वहीं भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनज़र रामलीला मैदान के आसपास डेढ़ किलोमीटर के इलाके में लोगों के भाषण सुनने के लिए अलग से साउंड सिस्टम व अन्य साधनों की व्यवस्था की गई है। क्षेत्र की समाज सेवी संस्थााऐं बढ चढ़कर उत्साह के साथ सम्मेलन में कार्यरत कार्यकर्ताओं का न केवल सहयोग कर रही है बल्कि दूर-दूर तक पीने के पानी तक की व्यवस्था भी संस्थाऐं कर रही है। चौतरफा उत्सव का माहौल है।

शर्मा ने बताया कि हमें जानकारी मिली है कि पूरी दिल्ली भर से कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल नगांड़ों के साथ जूलूस के रुप में न केवल बसों मे आऐंगे बल्कि अपने-अपने साधनों से भी हजारों लोग इस सम्मेलन में पहुच रहे है। 20 हजार से भी अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रदेश कांग्रेस की ओर से सम्मेलन के लिए पास वितरित किए गए है। इसके अलावा कई मुख्य सड़कों पर कार्यकर्ता नगाड़ो से भी गीता कालोनी में पहुचने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करने की योजना बना रहे हे। कल सुबह 10 बजे से ही लोग वहां पहुचने शुरु हो जाऐंगे, लिहाजा पुलिस से अनुरोध किया गया है कि वो सुरक्षा चेकिंग में सुस्ती न बरते, ताकि अव्यवस्था न हो। 1000 से भी अधिक कार्यकर्ताओं ने गीता कालोनी रामलीला मैदान में पिछले 3 दिनों से डेरा डाल रखा है।


आज रैली स्थल पर जाने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अरविन्दर सिंह लवली के अलावा पूर्व विधायक मुकेश शर्मा, निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, सुनील वोहरा, जय करण चौधरी, राजीव शर्मा, परमिन्दर शर्मा, लक्ष्मण रावत, राजीव वर्मा, हरनाम सिंह, जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू, दिनेश कुमार एडवोकेट, पूर्व निगम पार्षद ईश्वर बागड़ी, अनुज आत्रेय, मौहम्मद उस्मान, सतपाल सेठी, अमित सूद, विजय कुमार आदि मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 70 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 31 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग